फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Rape case filed against comedian and AAP leader Khayali

Jaipur: कॉमेडियन ख्याली पर छेड़छाड़ व दुष्कर्म का केस, फिल्म में काम दिलाने के बहाने पीड़िता को बुलाया होटल

Thu, 16 Mar 2023 12:47 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Thu, 16 Mar 2023 12:47 PM IST
सार

कॉमेडियन और आप नेता ख्याली पर 28 साल की हनुमानगढ़ निवासी युवती ने दुष्कर्म और सहेली के साथ छेड़छाड़ का मुकदमा दर्ज कराया है। फिल्म में काम दिलाने के नाम पर होटल बुलाकर दुष्कर्म किया।

विज्ञापन
Rape case filed against comedian and AAP leader Khayali
कॉमेडियन ख्याली पर छेड़छाड़ व दुष्कर्म का केस - फोटो : social media

विस्तार

जयपुर के मानसरोवर थाने में कॉमेडियन और आप नेता पर दुष्कर्म का मुक़दमा दर्ज किया गया है। हनुमानगढ़ निवासी 28 साल की युवती ने यह मुकदमा दर्ज कराया है। युवती ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 11 मार्च को उसको होटल में बुलाया और दुष्कर्म किया गया। युवती का आरोप है कि कॉमेडियन ने उसे और उसकी सहेली को फिल्म में काम दिलाने के बहाने होटल में बुलाया था। वहां उसने पहले उनके साथ छेड़छाड़ की। जब सहेली कमरे से बाहर चली गई तो उसने उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद आरोपी कॉमेडियन अपने साथियों के साथ होटल से भाग निकला।

विज्ञापन


युवती ने कहा सहेली के कहने पर गई थी मिलने
युवती ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि कुछ समय पहले पति की मौत हो गई थी। नौकरी के सिलसिले में वह नौ मार्च को जयपुर के शास्त्री नगर में रहने वाली सहेली के घर आई थी। सहेली के घर रुककर मार्केटिंग का जॉब ढूंढने लगी। 11 मार्च को सहेली ने बताया कि 12 मार्च को ख्याली का शो है। शो में वह आम आदमी पार्टी का प्रचार करेगा। उसने बताया कि कॉमेडियन ने उसे मिलने के लिए बुलाया है। वह भी उससे पहली बार ही मिलेगी। बोली- तू भी साथ चल मैं अकेली नहीं जाऊंगी। उसने बताया कि कॉमेडियन को राजस्थानी बोलने वाली लड़कियों की कॉमेडी शो के लिए आवश्यकता है। जॉब भी लगा सकता है। 
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed