{"_id":"59b6828a4f1c1bec7f8b5fb4","slug":"rally-against-gst-in-alwar","type":"story","status":"publish","title_hn":"GST के विरोध में उतरे ठेकेदार, निकाली रैली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
GST के विरोध में उतरे ठेकेदार, निकाली रैली
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Mon, 11 Sep 2017 06:03 PM IST
विज्ञापन
रैली
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रदेश में जीएसटी का विरोध थमने का नाम नहीं ले रहा है। आज सार्वजनिक निर्माण विभाग ,नगर विकास न्यास व नगर परिषद के राजकीय ठेकेदारों ने रैली निकाली।
जिला अलवर राजकीय निर्माण ठेकेदार संघ के बैनर तले निकाली गई रैली में सरकार द्वारा जीएसटी लगाए जाने का नारेबाजी कर विरोध जताया गया। संघ ने यहां मुख्यमंत्री के नाम जिला कलक्टर को ज्ञापन सौंपा। इससे पहले संघ से जुड़े ठेकेदार सार्वजनिक निर्माण विभाग से रैली निकालते हुए कलक्ट्रेट पहुंचे। संघ के संरक्षक हेमंत दीक्षित ने बताया कि उनके द्वारा भवन निर्माण में काम में ली जाने वाली सामग्री पर पहले से ही जीएसटी काटकर बिलों का भुगतान किया जाता है। इसके बावजूद भी सरकार द्वारा उन पर जीएसटी लगाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि जब तक उन पर जीएसटी नहीं हटाया जाएगा, तब तक उनके द्वारा निविदाओं का बहिष्कार किया जाएगा।