{"_id":"641e6c3c60be4e017105db45","slug":"rajyavardhan-said-that-rahul-always-disrespected-the-country-the-army-and-the-post-of-pm-2023-03-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jaipur: कर्नल राज्यवर्धन बोले- देश, सेना और पीएम पद का हमेशा किया अपमान, राहुल गांधी की सजा उनके कर्मों का फल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jaipur: कर्नल राज्यवर्धन बोले- देश, सेना और पीएम पद का हमेशा किया अपमान, राहुल गांधी की सजा उनके कर्मों का फल
Sat, 25 Mar 2023 10:32 AM IST
अर्पित याज्ञनिक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: अर्पित याज्ञनिक
Updated Sat, 25 Mar 2023 10:32 AM IST
सार
कर्नल राज्यवर्धन ने कहा नेहरू गांधी परिवार के राहुल गांधी पहले व्यक्ति नहीं हैं, जिन्हें कोर्ट ने कदाचार, मानहानि के लिए सजा दी है। इनकी दादी और माता जी भी सदस्यता गंवा चुकी हैं।
विज्ञापन
कर्नल राज्यवर्धन
- फोटो : Amar Ujala Digital
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता और जयपुर ग्रामीण सांसद कर्नल राज्यवर्धन राठौड़ ने राहुल गांधी की लोकसभा सदस्यता रद्द किए जाने को लेकर टिप्पणी की। उन्होंने कहा जो सजा राहुल गांधी को सुनाई गई वो उनके कर्मों का फल है। इनके ये कर्म तब से शुरू हो गए थे जब यूपीए सरकार के समय प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान प्रधानमंत्री के आदेश फाड़े गए थे।
विज्ञापन
चांदी की चम्मच लेकर जन्में राहुल गांधी अपने आप को ही सबसे बड़ा मानते हैं। राहुल गांधी न प्रधानमंत्री पद का सम्मान करते हैं, न देश और सेना का और न ही देशवासियों का। देश के खिलाफ, संविधान के खिलाफ, संवैधानिक संस्थाओं के खिलाफ, न्यायपालिका के खिलाफ जनादेश के खिलाफ और पिछड़े-दलित समुदाय के खिलाफ बात करना उनकी आदत बन गई है। यह कांग्रेस पार्टी और विशेष रूप से गांधी परिवार की कुरीति है और इस कुरीति छोड़ना भी नहीं चाहते।
विज्ञापन
विज्ञापन
पहले भी हो चुके हैं ऐसे मामले
कर्नल राज्यवर्धन ने कहा नेहरू गांधी परिवार के राहुल गांधी पहले व्यक्ति नहीं हैं, जिन्हें कोर्ट ने कदाचार, मानहानि के लिए सजा दी है। इससे पहले इनकी दादी इंदिरा को भी ट्रायल कोर्ट ने सजा दी थी। कोर्ट ने रायबरेली से इनकी सदस्यता भी रद्द कर दी थी। फिर चिकमंगलूर से उपचुनाव लड़ीं तो पद के दुरुपयोग के कारण इनकी सदस्यता रद्द हुई। इनकी माता सोनिया जी भी सरकारी पदों पर कदाचार को लेकर रायबरेली से अपनी सदस्यता गंवा चुकी हैं।
यही काम राहुल ने किया, देश के पिछड़े समुदाय को अपशब्द कहा। कोर्ट ने सजा दी है उन्हें, लेकिन कांग्रेस कोर्ट का अपमान कर रही है। कोर्ट का किसी राजनीतिक दल से क्या लेना-देना। उसे तो राहुल के खिलाफ सबूत मिले, राहुल दोषी सिद्ध हुए। राहुल के अपराध को ढंकने के लिए भाजपा पर आरोप लगाने का कोई फायदा नहीं है। जनता को पता है कि ये राहुल गांधी के कर्मों की सजा है।