{"_id":"63031d321fbef37db66e1de7","slug":"rajya-sabha-mp-kirori-lal-meena-statement-on-other-matters-including-politics-of-rajasthan","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan Politics: किरोड़ी लाल मीणा बोले- मैं संघ का आम कार्यकर्ता, पीएम मोदी ने दलित वर्ग को बहुत कुछ दिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan Politics: किरोड़ी लाल मीणा बोले- मैं संघ का आम कार्यकर्ता, पीएम मोदी ने दलित वर्ग को बहुत कुछ दिया
Mon, 22 Aug 2022 11:38 AM IST
अरविंद कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: अरविंद कुमार
Updated Mon, 22 Aug 2022 11:38 AM IST
सार
राजस्थान में रीट, आरएएस भर्ती, अलवर के राजगढ़ में मंदिर गिरने का मुद्दा और जालोर में दलित छात्र की पिटाई से मौत सहित अन्य मामलों पर राज्यसभा सांसद किरोड़ी लाल मीणा ने अपनी राय व्यक्त की। साथ ही उन्होंने कहा, युवाओं को राजनीति में लाना बेहद जरूरी है।
विज्ञापन
किरोड़ी लाल मीणा
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजस्थान में बीजेपी नेता और राज्यसभा सांसद डॉ. किरोड़ी लाल मीणा ने प्रदेश की वर्तमान स्थिति को देखते हुए गहलोत सरकार पर जमकर निशाना साधा। मीणा ने उम्र के सवाल पर खुद को 70 साल का जवान बताया। उन्होंने कहा, युवाओं को राजनीति में आगे लाना बहुत ही जरूरी है, जिससे मिड ऐज लीडर शिप विकसित होगी। पार्टी में कभी भी लीडर शिप की कोई कमी नहीं आएगी। साथ ही मीणा बोले, बड़ी उम्र के नेताओं से हमेशा अनुभव और ज्ञान मिलता है, जो किसी भी राजनेता या कार्यकर्ता के लिए बेहद महत्वपूर्ण होता है।
विज्ञापन
राज्यसभा सांसद मीणा से जब पार्टी में चल रही बयानबाजी पर सवाल किया गया तो सांसद मीणा बोले, इस विषय में राजस्थान प्रभारी अरुण सिंह का भी बयान आ चुका है कि ये उनकी निजी राय थी। इसलिए इसको पार्टी की दिशा-निर्देश नहीं माना जा सकता है। मेरे और पार्टी के बीच किसी भी प्रकार का मतभेद का तो सवाल ही नहीं उठता। क्योंकि मैं संघ का एक छोटा सा कार्यकर्ता हूं और जीवन भर बना रहूंगा। डॉ. किरोड़ी ने बताया, उन्होंने संघ में बस एक ही बात सीखी है और वो है सेवा। उन्होंने कहा, मैंने अपना पूरा जीवन सिर्फ लोगों की सेवा में समर्पित किया है।
विज्ञापन
आमागढ़ के विषय पर भी किरोड़ी ने कहा, वो एक सामाजिक और भावनात्मक मुद्दा था। जहां पर कुछ लोगों ने भगवा झंडे को उतार कर पैरों तले कुचल दिया था और अपने को हिन्दू मनाने से इंकार कर दिया था। उस समय जब सरकार भी शख्त थी और पूरे इलाके में पुलिस जाब्ता तैनात था। किसी को भी जाने की इजाजत नहीं थी, उस समय मैंने अमागढ़ पहुंचकर सबको एक साथ लेकर एक बार फिर भगवा झंडा अमागढ़ पर लगवाया और पूरे समाज को दोबारा एकत्रित किया। कोई इसे कुछ भी नाम दे, लेकिन मेरे लिए यही मेरा कर्तव्य था समाज के प्रति।
विज्ञापन
बीजेपी प्रदेश इकाई के प्रदर्शन पर किरोड़ी लाल बोले, पार्टी जो भी निर्देशित करती है मैं करता हूं। मेरे लिए सिर्फ आमजन की पीड़ा ही सबसे बड़ी है, अब लोग भी उसमे जुड़ जाते हैं तो ये मेरा उनके बीच का प्रेम है। मैं सभी काम पार्टी की जानकारी में ही करता हूं। बाकी पार्टी की मर्जी है कि वो क्या निर्णय लेती है।
पार्टी के हाल ही में हुए प्रदर्शन पर सांसद बोले, तैयारियों का समय कम रहा था। इसलिए शायद लोग कम पहुंचे, लेकिन लोगों में गुस्सा बहुत है सरकार को लेकर। दलित वर्ग से राष्टपति और भी कई पद मिले हैं। लेकिन कभी भी मुख्यमंत्री का पद नहीं मिला। इस सवाल के जवाब में डॉ. किरोड़ी लाल मीणा ने कहा, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दलित वर्ग को बहुत कुछ दिया है, पार्टी ने सदा ही दलित समाज का ध्यान रखा है। इसलिए समाज हमेशा ही पार्टी के प्रति समर्पित और कृतज्ञ रहेगा। डॉ. किरोड़ी लाल मीणा ने कहा, कोई भी पीड़ित है सदा मदद के लिए तैयार रहूंगा। कभी भी कोई भी संपर्क कर सकता है।