फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Rajput Karni Sena founder Lokendra Singh Kalvi died of heart attack late night

Jaipur: करणी सेना के संस्थापक लोकेंद्र सिंह की हृदय गति रुकने से मौत, शोक में डूबा राजपूत समाज

Tue, 14 Mar 2023 08:09 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Tue, 14 Mar 2023 08:09 PM IST
सार

80 वर्षीय लोकेंद्र कालवी के निधन से राजपूत समाज में शोक की लहर है। उनका अंतिम संस्कार नागौर में उनके पैतृक गांव कालवी में दोपहर करीब 2:30 बजे किया जाएगा।

विज्ञापन
Rajput Karni Sena founder Lokendra Singh Kalvi died of heart attack late night
करणी सेना के संस्थापक लोकेंद्र सिंह - फोटो : social media

विस्तार

करणी सेना के संस्थापक लोकेंद्र सिंह कालवी का सोमवार रात निधन हो गया। बताया गया देर रात हार्ट अटैक के कारण उनका निधन हुआ है। जयपुर स्थित एसएमएस अस्पताल के डॉक्टर्स ने रात करीब दो बजे इसकी पुष्टि की। उनका पार्थिव देह अंतिम दर्शन के लिए जयपुर के राजपूत सभा भवन में रखा जाएगा। अंतिम संस्कार नागौर में उनके पैतृक गांव कालवी में दोपहर करीब 2:30 बजे किया जाएगा। 80 वर्षीय लोकेंद्र कालवी के निधन से राजपूत समाज में शोक की लहर है।

विज्ञापन



विज्ञापन


उनके निधन की खबर फैलते लोगों ने अपनी संवेदना व्यक्त कीं। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे, प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा, पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट, प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष सतीश पूनिया, विधानसभा में उपनेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़ सहित कई अन्य नेताओं ने उनके निधन पर शोक जताया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन




खुद को मानते थे किसान नेता
लोकेंद्र सिंह कालवी का जन्म मध्य राजस्थान के नागौर जिले के कालवी गांव में हुआ था। उनकी हिंदी और अंग्रेजी में अच्छी पकड़ थी। उनके पिता कल्याण सिंह कालवी केंद्र में चंद्रशेखर सरकार में मंत्री रहे हैं। थोड़े-थोड़ वक्त के लिए राज्य और केंद्र में मंत्री रहे। उनके असमय चले जाने के बाद लोकेंद्र की राजनीति में एंट्री हुई। वे खुद को किसान नेता कहते थे। वहीं, लोकेंद्र कालवी ने 2003 के विधानसभा चुनाव में सामाजिक न्याय मंच बनाकर अपनी पार्टी के बैनर तले प्रदेश के कई सीटों पर विधानसभा चुनाव लड़ा था लेकिन विधानसभा चुनाव में सफलता नहीं मिल पाई थी।

करणी सेना की स्थापना
कालवी प्रदेश में राजपूत समाज के लिए हमेशा मुखर होकर आवाज उठाने वाले नेता थे। वहीं, इसके बाद लोकेंद्र सिंह कालवी ने साल 2006 में करणी सेना की नींव रखी और राजपूत समाज को एकजुट करने का काम किया। करणी सेना के विरोध के चलते ही साल 2008 में फिल्म जोधा अकबर रिलीज को लेकर विवाद हुआ था। संजय लीला भंसाली की फिल्म पद्मावत को लेकर भी काफी कंट्रोवर्सी हुई थी। उन्होंने फिल्म के डायरेक्टर संजय लीला भंसाली और एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण को धमकी दे दी थी। फिल्म का करणी सेना ने जमकर विरोध किया था और यह मुद्दा देश भर में सुर्खियों में रहा था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed