{"_id":"593a36b44f1c1b34539ca79f","slug":"rajnath-singh-inaugurate-the-modi-fest-in-jaipur","type":"story","status":"publish","title_hn":"जयपुर पहुंचे केन्द्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह, मोदी फेस्ट शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जयपुर पहुंचे केन्द्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह, मोदी फेस्ट शुरू
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Fri, 09 Jun 2017 11:37 AM IST
विज्ञापन
rajnath singh
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मोदी सरकार के तीन वर्ष के उपलब्धि कार्यक्रम मोदी फेस्ट का जयपुर में शुभारंभ केन्द्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने किया। केन्द्रीय मंत्री सिंह मुम्बई से विशेष विमान के जरिए जयपुर पहुंचे और साधे कार्यक्रम स्थल पहुंचे।
जयपुर एयरपोर्ट के बाहर मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने राजनाथ सिंह का स्वागत किया। राजे के साथ भाजपा प्रदेशाध्यक्ष अशोक परनामी सहित अन्य मंत्री व भाजपा नेता मौजूद थे। राजनाथ सिंह इस समय जयपुर की मुहाना मंडी में आयोजित मोदी फेस्ट में शिरकत कर रहे हैं। इसके अलावा राजनाथ सिंह चार और कार्यक्रमों में शिरकत करेंगे। इसके बाद सिंह जयपुर के नजदीक स्थित दूदू में भी एक कार्यक्रम में सम्मलित होंगे। गौरतबल है केन्द्र सरकार की तीन वर्ष की उपलब्धि बताने के लिए तमाम केन्द्रीय मंत्री व भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्री देशभर में जा रहे हैं।
इसी कार्यक्रम के तहत राजस्थान की मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे को भी दो दिन पूर्व शिमला में जनसभा सम्बोधित करना था, लेकिन खराब मौसम के चलते कार्यक्रम स्थगित हो गया था।