फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Rajasthan Weather Zero degree mercury in Churu for the second consecutive day

Rajasthan: चूरू में लगातार दूसरे दिन जीरो डिग्री पारा, यहां माइनस में पहुंचा तापमान, जानें आगे कैसा रहेगा मौसम

Tue, 27 Dec 2022 03:41 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: अरविंद कुमार Updated Tue, 27 Dec 2022 03:41 PM IST
सार

राजस्थान में ठंड ने कई साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। सर्दी से बचने के लिए लोग अलाव का सहारा ले रहे हैं। बस स्टैंड सहित अलग-अलग जगहों पर लोग आग जलाकर हाथ तापते नजर आ रहे हैं।

विज्ञापन
Rajasthan Weather Zero degree mercury in Churu for the second consecutive day
माइनस में पहुंचा तापमान - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

पूरे उत्तर भारत समेत राजस्थान में भी ठंड अपना कहर बरपा रही है। चूरू में आज यानी 27 दिसंबर को न्यूनतम तापमान 0.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, फतेहपुर शेखावाटी की बात करें तो आज यहां तापमान माइनस 1.7 दर्ज किया गया। इसके साथ ही आज भी फतेहपुर राजस्थान का सबसे ठंडा शहर बना हुआ है।

विज्ञापन


ठंड ने कई साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। इससे बचने के लिए लोग अलाव का सहारा ले रहे हैं। बस स्टैंड सहित अलग-अलग जगहों पर लोग अलाव जलाकर हाथ तापते नजर आ रहे हैं। बता दें कि फतेहपुर, सीकर, चूरू, ये वो इलाके हैं, जहां गर्मियों में तापमान 50 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच जाता है और सर्दियों में यहां तापमान माइनस में हो जाता है। पूरे उत्तर भारत के मैदानी इलाकों में यहां सबसे कम तापमान दर्ज किया जाता है।
विज्ञापन


राजस्थान के शहरों का हाल...
जयपुर की बात की जाए तो यहां का न्यूनतम तापमान सात डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, माउंट आबू में न्यूनतम तापमान जीरो डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। उदयपुर की बात करें तो यहां का न्यूनतम तापमान छह डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


न्यू ईयर पर मौसम का अपडेट...
आने वाले दिनों की बात की जाए तो मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक, जयपुर में साल के अंत तक तापमान में बढ़ोतरी देखी जा सकती है। लेकिन 31 दिसंबर से एक बार फिर तापमान में कमी दर्ज की जाएगी। माउंट आबू में भी 30 दिसंबर तक तापमान बढ़कर तीन डिग्री सेल्सियस पहुंच सकता है, जबकि इसके बाद फिर गिरावट देखी जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed