फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Rajasthan Weather Update rainy season ends temperature rises

Rajasthan Weather: अब नहीं बरस रहे बदरा, लेकिन तापमान उछाल मार रहा

Thu, 29 Sep 2022 01:24 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: अरविंद कुमार Updated Thu, 29 Sep 2022 01:24 PM IST
सार

राजस्थान के अधिकांश हिस्सों में बारिश की गतिविधियों में शनिवार (1 अक्टूबर) से कमी होगी। मौसम विभाग की मानें तो आगामी तीन-चार दिन केवल छुटपुट स्थानों पर हल्के दर्जे की बारिश होने की संभावना है।

विज्ञापन
Rajasthan Weather Update rainy season ends temperature rises
(सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

राजस्थान में बारिश का दौर अब लगभग-लगभग थम चुका है। लेकिन सूर्य देव की तपिश बढ़ती जा रही है। पश्चिमी हवाओं के असर से राजस्थान में गर्मी और उमस बढ़ रही है। जैसलमेर, बीकानेर और जालौर जिले में तापमान 37 डिग्री के पार दर्ज किया गया। तापमान में आगामी एक अक्टूबर से और भी बढ़ोतरी होने की संभावना है।

विज्ञापन


मौसम विभाग के मुताबिक, राजस्थान में आगामी पांच दिन अधिकांश हिस्सों में मौसम शुष्क रहने से तापमान में बढ़ोतरी होगी। गुजरात और पाकिस्तान से लगते हिस्से में एक एंटी साइक्लोनिक सरकुलेशन बनने से दोबारा पश्चिमी हवाओं का प्रभाव बढ़ने लगा है, जिससे तापमान में बढ़ोतरी होगी। तीन से चार जिलों में हल्के मेघ मेहरबान होने की भी संभावना है।
विज्ञापन


यहां इतना रहा तापमान...

  • अजमेर में 36.1 और भीलवाड़ा में 33.8 डिग्री सेल्सियस
  • वनस्थली में 35.4 और अलवर में 33.5 डिग्री सेल्सियस
  • जयपुर में 35.8 और पिलानी में 36.9 डिग्री सेल्सियस
  • सीकर में 34 और कोटा में 35.6 डिग्री सेल्सियस
  • बूंदी में 36 और चित्तौड़गढ़ में 29 डिग्री सेल्सियस
  • डबोक में 32.8 और बाड़मेर में 36.1 डिग्री सेल्सियस
  • पाली में 33.8 और जैसलमेर में 35.8 डिग्री सेल्सियस
  • जोधपुर में 36 और फलौदी में 36.4 डिग्री सेल्सियस
  • बीकानेर में 37.6 और चूरू में 37.2 डिग्री सेल्सियस
  • श्रीगंगानगर में 36.6 और धौलपुर में 37.1 डिग्री सेल्सियस
  • नागौर में 37.3 और टोंक में 37.1 डिग्री सेल्सियस
  • बारां में 36.7 और डूंगरपुर में 33.4 डिग्री सेल्सियस
  • हनुमानगढ़ में 36.1 और जालौर में 36.6 डिग्री सेल्सियस
  • सिरोही में 35.3 और सवाई माधोपुर में 35.5 डिग्री सेल्सियस
  • करौली में 36.8 और बांसवाड़ा में 34.6 डिग्री सेल्सियस

बताते चलें, जयपुर में बीते दिन का तापमान 35 डिग्री सेल्सियस के ऊपर पहुंच गया, जो कि औसत तापमान 34.2 डिग्री सेल्सियस से थोड़ा ज्यादा रहा। पूर्वी राजस्थान में भरतपुर, धौलपुर, करौली, उत्तरी पश्चिम राजस्थान में गंगानगर, हनुमानगढ़, बीकानेर, जैसलमेर और चूरू समेत कई जिलों में पूरी तरह से मौसम साफ और शुष्क है।

विज्ञापन
विज्ञापन


जयपुर मौसम केंद्र के मुताबिक, कुछ जगह पर स्थानीय मौसमी परिस्थितियों से बूंदाबांदी हो रही है। यह बूंदाबांदी भी एक अक्टूबर से पूरी तरह से रुक जाएगी। 1 अक्टूबर से तापमान में दो से तीन डिग्री बढ़ोतरी होने की संभावना है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed