{"_id":"59e30e394f1c1bc8678b5f71","slug":"rajasthan-tourism-planning-for-air-tourism-by-soon-introducing-palace-on-wings","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"'Palace on Wheels' की तर्ज पर अब पर्यटकों के लिए जल्द ही 'Palace on Wings'","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
'Palace on Wheels' की तर्ज पर अब पर्यटकों के लिए जल्द ही 'Palace on Wings'
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Sun, 15 Oct 2017 01:29 PM IST
विज्ञापन
जयपुर में स्थित आमेर फोर्ट का हवाई नजारा
ट्यूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए अब पैलेस आॅन विंग्स का प्रपोजल तैयार हो रहा है। यह योजना पैलेस आॅन व्हील्स यानी शाही रेलगाड़ी की तर्ज पर होगी। अंतर इतना होगा कि सैलानी हैरिटेज इंटीयर लुक वाले हेलीकॉप्टर से किले और दूसरे पर्यटक स्थलों की सैर कर सकेंगे।
राजस्थान में नवनिर्मित अजमेर के किशनगढ़ एयरपोर्ट के उद्घाटन समारोह में केंद्रीय उड्डयन मंत्री जयंत सिन्हा ने पर्यटन विभाग को इस योजना का प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश दिए हैं। जानकारी के अनुसार योजना के तहत प्रमुख पर्यटक स्थलों पर हवाई पट्टी या हेलीपैड की सुविधा डवलप की जाएगी।
पर्यटक इन स्थलों का देखने के लिए सीधे हेलीकॉप्टर से पहुंच सकेंगे। पैलेस आॅन व्हील्स की तर्ज पर पर्यटक बकायदा अलग—अलग पैकेज लेकर बुकिंग करा सकेंगे। पर्यटन विभाग ने इसके लिए कई हैरिटेज स्थलों को भी चिन्हित किया है जो पैकेज में शामिल होंगे।

Trending Videos
हेलीकॉप्टर के भीतरी हिस्सों को दिया जाएगा रॉयल टच
डेमो इमेज
पैलेस आॅन विंग्स योजना के तहत पर्यटन विभाग कुछ हेलीकॉप्टर लीज पर लेने की तैयारी कर रहा है। हेलीकॉप्टर के भीतरी हिस्सों को रॉयल टच दिया जाएगा। इससे पर्यटकों को किसी महल में बैठकर हवा में उड़ने की अनुभुति प्राप्त हो सकेगी।
विभागीय सूत्रों के अनुसार योजना के प्रथम चरण में सवाईमाधोपुर किला, चित्तौड़गढ़ फोर्ट,जयपुर का आमेर फोर्ट को हेलिकॉप्टर सेवा से जोड़ा जाएगा बाद में कई अन्य ऐतिहासिक किलों और स्थानों को भी हवाई सेवा के जरिए जोड़ा जा सकता है। इस योजना के शुरू होने से राजस्थान में पर्यटन के क्षेत्र नए आयामों को छू सकेगा।