फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   rajasthan sriganganagar pakistani citizen arrested with aadhar card without indian citizenship

नागरिकता मिले बिना ही पाकिस्तानी नागरिक ने बनवा लिया आधार कार्ड, पुलिस ने दबोचा

Sun, 04 Feb 2018 10:10 AM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Sun, 04 Feb 2018 10:10 AM IST
विज्ञापन
rajasthan sriganganagar pakistani  citizen arrested with aadhar card without indian citizenship
डेमो इमेज
एक पाकिस्तानी नागरिक के पास भारतीय नागरिकता के बिना ही आधार कार्ड पाए जाने का गंभीर मामला सामने आया है। राजस्थान के श्रीगंगानगर जिले में पुलिस ने एक पाकिस्तानी नागरिक को दबोचा है जिसने बिना नागरिकता प्राप्त किए ही आधार कार्ड बनवा लिया।
विज्ञापन



पाकिस्तानी नागरिक खुद को श्रीगंगानगर के श्री विजयनगर के 23 जीबी स्थित वार्ड 3 का निवासी भी बता रहा है। जानकारी के अनुसार पाक नागरिक के पास आधार कार्ड मिलने से सुरक्षा एजेंसियां भी सतर्क हो गई है। अभी हाल ही में जैसलमेर पुलिस ने एयरफोर्स स्टेशन के पास से 3 जनवरी को एक संदिग्ध व्यक्ति को गिरफ्तार किया था जिसके पास से आधार कार्ड बरामद हुआ।
विज्ञापन


संदिग्ध खुद को श्रीगंगानगर का निवासी बता रहा था वहीं जैसलमेर पुलिस ने श्रीगंगानगर पुलिस को जब इस बाबत पत्र लिखा तब मालूम चला कि संदिग्ध व्यक्ति ने फर्जी तरीके से आधार कार्ड बनवा लिया और आराम से सीमावर्ती क्षेत्रों के आसपास घूमता रहा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

बॉर्डर एरिया के आसपास रह रहे हैं कई फर्जी नागरिक

rajasthan sriganganagar pakistani  citizen arrested with aadhar card without indian citizenship
डेमो इमेज
अभी हाल ही में जैसलमेर,जोधपुर और श्रीगंगानगर जैसे सीमावर्ती जिलों में सुरक्षा एजेंसियों ने ऐसे कई लोगों की पहचान की है जिन्होनें फर्जी तरीके से भारतीय दस्तावेज बनवा लिए और यहां रहने लग गए। सुरक्षा की दृष्टि से अब  एजेंसियां ऐसे लोगों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार करने में जुट गई है जिनसे ये भी मालूम करने की कोशिश की जा रही है कि आखिर उन्हें बिना नागरिकता मिले ही भारतीय दस्तावेज कैसे प्राप्त हो रहे हैं।  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed