फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Rajasthan: Sheetla Mata's appeasement with cold dishes, will have food cooked a day before

Rajasthan: ठंडे पकवानों से शीतला माता की मनुहार, एक दिन पहले पकाया भोजन करेंगे

Wed, 15 Mar 2023 01:34 PM IST
रवींद्र भजनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: रवींद्र भजनी Updated Wed, 15 Mar 2023 01:34 PM IST
सार

चैत्र कृष्ण पक्ष की अष्टमी यानी बुधवार को लोकपर्व बास्योड़ा भक्ति भाव से मनाया गया। शीतला माता की पूजा की गई। ठंडे पकवानों से का भोजन ग्रहण किया गया। साथ ही प्रसादी भी चढ़ाई गई।

विज्ञापन
Rajasthan: Sheetla Mata's appeasement with cold dishes, will have food cooked a day before
शीतलामाता पूजन। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजस्थान में चैत्र कृष्ण पक्ष अष्टमी यानी बुधवार को लोकपर्व बास्योड़ा भक्ति भाव से मनाया गया। महिलाएं सुबह से मंगल गीत गाते हुए शीतला माता के मंदिर में पहुंचीं। इस मौके पर घरों और मंदिरों में सुख-समृद्धि एवं आरोग्य की कामना से शीतलामाता की पूजा-आराधना की गई। इसके बाद महिलाओं ने माता की कहानी सुनी। इस दौरान शीतला माता की जल, दूध, दही, हल्दी, अक्षत आदि से पूजा कर ठंडे पकवानों का भोग अर्पित किया। घरों में भी लोग ठंडे पकवानों का ही सेवन करेंगे। इससे पूर्व मंगलवार को राधांपुआ मनाया गया। इसमें बास्योड़े पर शीतला माता की पूजा के लिए घरों में पुआं-पकोड़ी, रोटी- राबड़ी, कढ़ी, चकी, पापड़ी, पेठा, सरकरपारा मूंगथाल, सहित अनेक प्रकार के पकवान बनाए गए। 
विज्ञापन


विज्ञापन


शील की डूंगरी पर आज भरेगा मेला
शीतला अष्टमी के मौके पर बुधवार को चाकसू में शील की डूंगरी पर शीतला माता का मेला आयोजित होगा। इसमें स्थानीय लोगों के अलावा दूर-दराज के गांवों से श्रद्धालु शीतला माता को ढोक लगाने पहुंचेंगे। मेले में आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए स्थानीय प्रशासन की ओर से 300 से अधिक पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed