{"_id":"642180c081c3cfdcd602d1d7","slug":"rajasthan-rs-42-63-crore-approved-for-construction-of-rural-roads-in-rajasthan-after-cm-gehlot-approval-2023-03-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan: ग्रामीण सड़कों के निर्माण के लिए 42.63 करोड़ रुपये स्वीकृत, सीएम गहलोत ने दी मंजूरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan: ग्रामीण सड़कों के निर्माण के लिए 42.63 करोड़ रुपये स्वीकृत, सीएम गहलोत ने दी मंजूरी
Mon, 27 Mar 2023 05:51 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: अरविंद कुमार
Updated Mon, 27 Mar 2023 05:51 PM IST
सार
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने प्रदेश में ग्रामीण सड़कों और पुलों के निर्माण, क्रमोन्नयन और सुदृढ़ीकरण के लिए 42.63 करोड़ रुपये की स्वीकृति जारी की है। चुनाव से पहले ये सड़कें तैयार हो जाएंगी।
विज्ञापन
ग्रामीण सड़कों के निर्माण के लिए 42.63 करोड़ रुपये स्वीकृत
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
प्रदेश में मजबूत और क्वालिटी की सड़कें बनाने की दिशा में सरकार ने महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। सीएम गहलोत ने प्रदेश में ग्रामीण सड़कों और पुलों के निर्माण, क्रमोन्नयन और सुदृढ़ीकरण के लिए 42.63 करोड़ रुपये की स्वीकृति जारी की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
बता दें कि इस निर्णय से प्रदेश के गांवों में लगभग 71.05 किलोमीटर लम्बाई की सड़कों के सुदृढ़ीकरण और क्रमोन्नयन के कुल 20 काम कराए जाएंगे। इनमें चित्तौड़गढ़ जिले में सात कार्य, भरतपुर जिले में तीन कार्य, अलवर, जयपुर और कोटा जिले में दो-दो कार्य, जालोर, झालावाड़, राजसमंद और सवाई माधोपुर जिले में एक-एक कार्य शामिल हैं।
विज्ञापन
सीएम गहलोत की इस स्वीकृति से ग्रामीण क्षेत्र सड़क मार्ग से जुड़ेंगे और आवागमन आसान हो सकेगा। मुख्यमंत्री ने गांवों में सड़कों के सुदृढ़ीकरण, सड़कों के उन्नयन की क्रियान्विति के क्रम में यह स्वीकृति दी है। लंबे समय से ग्रामीण क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों की ओर से इसकी मांग की जा रही थी। माना जा रहा है जल्दी वर्क आर्डर निकाल कर निर्माण कार्य चुनाव से पहले करवा लिए जाएंगे।