फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Rajasthan Royals will have five matches in IPL season 16 in Jaipur

आईपीएल सीजन 16: चार साल बाद राजस्थान रॉयल्स के पांच मुकाबले जयपुर में, मेजबानी को तैयार एसएमएस स्टेडियम

Sat, 18 Mar 2023 10:34 AM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Sat, 18 Mar 2023 10:34 AM IST
सार

चार साल बाद एक बार फिर से राजस्थान आईपीएल की मेजबानी करेगा। इस बार राजस्थान रॉयल्स के पांच मुकाबले जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में खेले जाएंगे।
 

विज्ञापन
Rajasthan Royals will have five matches in IPL season 16 in Jaipur
आईपीएल सीजन 16 - फोटो : social media

विस्तार

दूधिया रोशनी और क्रिकेट का जोश एक बार फिर से जयपुर के एसएमएस स्टेडियम में देखने को मिलेगा। आईपीएल के 16वें सीजन का 31 मार्च से आगाज हो रहा है। 59 दिन चलने वाले, आईपीएल टूर्नामेंट में दस टीमों के बीच कुल 74 मुकाबले खेले जाएंगे। हर एक टीम 14 मैच खेलेगी।

विज्ञापन


राजस्थान क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष वैभव गहलोत ने बताया कि आईपीएल के लिए एसएमएस स्टेडियम पूरी तरह से तैयार है। इस दौरान क्रिकेट प्रेमी आसानी से अपने पसंदीदा खिलाड़ियों को मैदान पर खेलते देख सकेंगे। हालांकि टिकट रेट को लेकर कोई भी फैसला राजस्थान रॉयल्स प्रबंधन स्तर पर ही लिया जाएगा।
विज्ञापन


आईपीएल शुरू होने से पहले 21 से 30 मार्च तक दस दिन राजस्थान रॉयल्स की टीम सवाई मान सिंह स्टेडियम (एसएमएस) में अभ्यास करेगी। इसके लिए स्टेडियम में पिच संख्या 2, 3 और 7 को रिजर्व कर दिया गया है। मैच की प्रैक्टिस के बाद ही आईपीएल की मुख्य पिच को तैयार किया जाएगा। दस दिन तक चलने वाला अभ्यास सुबह और शाम दोनों समय में होगा। वहीं, इसके बाद 19 अप्रैल को राजस्थान रॉयल्स का जयपुर में पहला मुकाबला लखनऊ सुपर जायंट्स के साथ सवाई मानसिंह स्टेडियम में खेला जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


राजस्थान रॉयल्स टीम
बल्लेबाजों में संजू सैमसन, शिमरोन हेटमायर, देवदत्त पडिक्कल, जोस बटलर, यशस्वी जायसवाल, कुणाल सिंह राठौड़, डोनोवन फरेरा, ध्रुव जुरेल, जो रूट। विकेटकीपर में संजू सैमसन, कुणाल सिंह राठौड़, डोनोवन फरेरा। ऑलराउंडर में जेसन होल्डर, रियान पराग, रविचंद्रन अश्विन, आकाश वशिष्ठ, अब्दुल बासित। गेंदबाजों में ओबेड मैकॉय, युजवेंद्र चहल, कुलदीप सेन, प्रसिद्ध कृष्णा, केसी करिअप्पा, नवदीप सैनी, कुलदीप यादव, ट्रेंट बोल्ट, एडम जाम्पा, केएम आसिफ, मुरुगन अश्विन। 


ये मैच होंगे
आईपीएल शेड्यूल के अनुसार राजस्थान रॉयल्स अपने घरेलू मैदान जयपुर में लखनऊ सुपर जॉइंट्स, चेन्नई सुपरकिंग्स, गुजरात टाइटंस, सनराइजर्स हैदराबाद और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु से मुकाबला होगा।
एसएमएस स्टेडियम होने वाले राजस्थान रॉयल्स के पांच मैचों में चार मैच शाम 7:30 बजे होंगे, जबकि एक मैच दोपहर में 3:30 बजे शुरू होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed