फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Rajasthan: Preparations for the entire nine-day lockdown from Friday, wedding ceremonies will also be completely banned

राजस्थान: शुक्रवार से नौ दिन के संपूर्ण लॉकडाउन की तैयारी, शादियों पर भी पूरी तरह रोक लगेगी

Thu, 06 May 2021 03:57 PM IST
सुरेंद्र जोशी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: सुरेंद्र जोशी Updated Thu, 06 May 2021 03:57 PM IST
सार

मंत्रियों की समिति करेगी लॉकडाउन का अंतिम फैसला, गांवों में संक्रमण की चेन तोड़ने के लिए बड़ा कदम जल्द उठाया जा सकता है। 
 

विज्ञापन
Rajasthan: Preparations for the entire nine-day lockdown from Friday, wedding ceremonies will also be completely banned
जयपुर पुलिस - फोटो : Twitter

विस्तार

राजस्थान में कोरोना की चेन तोड़ने के लिए सात मई से 16 मई तक संपूर्ण लॉकडाउन लगाया जा सकता है। इस दौरान जरूरी सेवाएं छोड़कर बाकी सब बंद रहेगा। शादी-ब्याह पर भी पूरी तरह रोक लगेगी। लॉकडाउन के बारे में पांच सदस्यीय मंत्रियों की समिति अंतिम फैसला लेगी। गांवाें में तेजी से फैल रहे काेराेना की चेन तोड़ने के लिए गहलोत सरकार यह कदम उठाने  जा रही है। इसे महामारी रेड अलर्ट-जन अनुशासन पखवाड़ा नाम दिया जाएगा। इस दौरान आवागमन कम से कम किया जाएगा। 

विज्ञापन


मंत्रियों की कमेटी गुरुवार शाम तक अपनी रिपोर्ट देगी। कमेटी की सिफारिशों को तत्काल लागू कर दिया जाएगा। इसमें राज्य के यूडीएच मंत्री शांति धारीवाल, जलदाय मंत्री बीडी कल्ला, चिकित्सा मंत्री रघु शर्मा, शिक्षा राज्यमंत्री गोविंद सिंह डोटासरा और चिकित्सा राज्यमंत्री सुभाष गर्ग शामिल हैं।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन



मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की अध्यक्षता में बुधवार को हुई कैबिनेट में यह अहम कदम उठाया गया। कैबिनेट की बैठक में कोरोना की तीसरी लहर की आशंका को भी ध्यान में रखते हुए जरूरी संसाधन जुटाने पर भी विचार किया गया।


9 जिलों में 61.5% रोगी और 70% मौतें
राजस्थान के 9 जिलों- जयपुर, जोधपुर, उदयपुर, कोटा, बीकानेर, अलवर, श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़, सीकर में 61.5% मरीज और 70% मौतें हुई हैं। अगर सरकार इन नौ जिलों में पाबंदियां और सख्त कर दे तो महामारी से आधी जंग जीती जा सकती है। 

नौ जिलों में ही नए पाॅजिटिव 16,815 के 61.5% यानी 10341 रोगी मिले हैं। इन्हीं जिलों में 73% मौतें हो रही हैं। बुधवार को प्रदेश में कुल 155 मौतें हुईं। इन नौ जिलों में 114 मौतें हुईं। जयपुर में 43, जोधपुर में 20, उदयपुर में 19, बीकानेर में 8, अलवर में 7, कोटा में 6, डूंगरपुर में 5, सीकर और श्रीगंगानगर में 3-3 की मौत हुई। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed