फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Rajasthan Politics Congress High Command Called Sukhjinder Singh Randhawa Govind Singh Dotasara to delhi

Politics: बजट से पहले प्रदेशाध्यक्ष डोटासरा और प्रभारी रंधावा को आलाकमान ने बुलाया दिल्ली, जानें सियासी मायने

Wed, 08 Feb 2023 11:24 AM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: अरविंद कुमार Updated Wed, 08 Feb 2023 11:24 AM IST
सार

Rajasthan Politics राजस्थान कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा और प्रदेश प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधावा बुधवार दोपहर तीन बजे दिल्ली जाएंगे। दोनों नेता कांग्रेस आलाकमान से मुलाकात करेंगे।
 

विज्ञापन
Rajasthan Politics Congress High Command Called Sukhjinder Singh Randhawa Govind Singh Dotasara to delhi
गोविंद सिंह डोटासरा और सुखजिंदर सिंह रंधावा - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

राजस्थान कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा और प्रदेश प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधावा बुधवार दोपहर तीन बजे दिल्ली जाएंगे। दोनों नेता कांग्रेस आलाकमान से मिलेंगे। इसे लेकर अटकलों को बाजार गर्म है। बैठक में संगठन की नियुक्तियों पर मुहर लग सकती है।

विज्ञापन


दोनों नेताओं को अचानक दिल्ली तलब करने से जयपुर से दिल्ली तक सियासी अटकलों का बाजार गर्म है। राजस्थान की राजनीति में पिछले कई दिनों से गुटबाजी अपने चरम पर है। लेकिन 26 जनवरी के बाद से सियासी बयानों पर विराम लगा है। अब आलाकमान के दरबार में प्रदेश के नेताओं की हाजिरी कुछ बड़ा होने का संकेत दे रही है। प्रदेश में दोनों ही गुटों की ओर से शांति बनी हुई है। एक तरफ पायलट जहां लगातार पेपर लीक के मुद्दे को हवा देते रहे है। पायलट लगातार राज्य में किसान सम्मेलन कर रहे हैं। वे पार्टी की बैठकों को दरकिनार कर जनता के बीच जा रहे हैं।
विज्ञापन


संगठन में कई नियुक्तियां होना शेष...
चुनाव से पहले कांग्रेस में संगठन की सर्जरी लगातार की जा रही है। पिछले कुछ दिनों में ब्लॉक अध्यक्षों और जिला अध्यक्षों को बदला गया है। हालांकि, अभी भी कई नियुक्तियां शेष हैं। उधर, विधानसभा में गहलोत 10 फरवरी को बजट पेश करेंगे। ऐसे में माना जा रहा है कि गहलोत का बजट काफी अहम होगा। गहलोत के तीसरे कार्यकाल का यह आखिरी बजट है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बजट में चुनाव को देखते हुए कई घोषणाएं की जा सकती हैं। राहुल गांधी ने भारत जोड़ो यात्रा के दौरान बजट में सभी की बात रखने का सुझाव दिया था। तो क्या उन सुझावों पर चर्चा होगी? हालांकि, इसके लिए संगठन के लोगों से खुद जानने के लिए एक बैठक जयपुर में हो चुकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed