Rajasthan Politics: जन आक्रोश यात्रा को लेकर पलटी बीजेपी, कांग्रेस बोली- नाक कटानी ही है तो कोई क्या करे
राजस्थान बीजेपी ने बढ़ते कोरोना मामलों को देखते हुए आज शाम 3 बजे जन आक्रोश यात्रा को रद्द करने का एलान किया। लेकिन शाम होते-होते पार्टी ने ट्विटर पर जानकारी देते हुए लिखा, जब तक केंद्र और राज्य की ओर से कोई एडवाइजरी जारी नहीं होती, तब तक यात्रा जारी रहेगी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजस्थान प्रदेश बीजेपी इकाई की ओर से प्रदेश में जन आक्रोश यात्रा निकाली जा रही है, जो कि शुरू से ही संकट और भीड़ नहीं आने से दिल्ली और कांग्रेस के निशाने पर चल रही थी। उसमें आज यानी गुरुवार को एक और अध्याय जुड़ गया। दरअसल, बीजेपी के प्रदेश प्रभारी अरुण सिंह ने दोपहर 2 बजे दिल्ली में मीडिया से जन आक्रोश यात्रा को स्थगित करने की बात कही थी।
वहीं, नेता प्रतिपक्ष गुलाबचंद कटारिया ने भी कार्यकर्ताओं को कोरोना से बचने की नसीहत देते हुए भीड़ इकट्ठा नहीं करने की बात कही। इसके बाद बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनिया ने दोपहर 3 बजे ट्वीट करते हुए कहा, दुनिया में कोरोना फिर से अपने पैर पसार रहा है। ऐसे में हमने फिलहाल जन आक्रोश यात्रा को रोक दिया है। भविष्य में नई रणनीति के तहत फिर से कांग्रेस सरकार के कुशासन के खिलाफ बीजेपी लोगों के बीच जाकर उनकी आवाज को बुलंद करेगी। फिलहाल, केंद्र सरकार के निर्देश की वजह से हमने यात्रा को स्थगित किया है। फिर अचानक ही पूनिया सक्रिय हुए और कहा कि असमंजस हो गया था, अब यात्रा स्थगित नहीं होगी।
'कोरोना को लेकर कोई गाइडलाइन जारी नहीं की गई'
पूनिया ने कहा, फिलहाल केंद्र और राज्य सरकार की ओर से कोरोना को लेकर कोई गाइडलाइन जारी नहीं की गई है। ऐसे में यात्राओं को स्थगित करने को लेकर कुछ असमंजस था। फिलहाल, यात्रा को स्थगित नहीं करने का फैसला किया गया है। हमारी जन आक्रोश सभा यथावत रहेंगी। हालांकि, इन सभाओं में कोरोना प्रोटोकॉल का ध्यान रखा जाएगा। वहीं, यात्रा को तब तक स्थगित नहीं की जाएगी, जब तक केंद्र और राज्य की कोई गाइडलाइन जारी नहीं हो जाती।
दरअसल, पिछले दिनों केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया ने राजस्थान में निकली भारत जोड़ो यात्रा में उमड़ी भीड़ को लेकर सवाल खड़े किए थे। उन्होंने कांग्रेस से कोरोना प्रोटोकॉल और गाइडलाइन की पालना करने की बात कही थी। इस पूरे घटना क्रम पर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा बोले कि आलाकमान तो इनकी इज्जत बचाने चाहता था, परंतु इनको नाक ही कटानी है तो कोई क्या करे?
वहीं, PCC अध्यक्ष बोले कि जब बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष आए थे। तब ही 150 लोग आए थे और जहां भी यह यात्रा लेकर जाते हैं, वहां 10 से 15 लोग एकत्र होते हैं, जिसके चलते इनके ऊपर वालों को पता था कि जब लोग ही नहीं हैं तो यात्रा का क्या लेना देना? जनता में सरकार को लेकर आक्रोश नहीं है। बल्कि लोग इनको ही पूछ रहे हैं, महगाई का क्या हुआ? नौकरियों का क्या हुआ? राज्य सरकार की योजनाओं का तो लाभ जनता को पिछले चार साल से मिल रहा है। इसलिए जन आक्रोश यात्रा पहले दिन से हो फैल रही है और जो यह नौटंकी कर रहे यात्रा को बंद करने और फिर चालू रखने की इसमे कोई तंत्र नहीं है।
सतीश पूनिया ने कहा...
बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनिया ने कहा, 1 दिसंबर से 14 दिसंबर तक कांग्रेस पार्टी की राज्य सरकार के खिलाफ, कांग्रेस सरकार के कुशासन, भ्रष्टाचार और जंगलराज के खिलाफ बीजेपी की जन आक्रोश रथ यात्राएं संपन्न हुई हैं। इस यात्रा के दौरान बीजेपी ने दो करोड़ लोगों से संपर्क किया है। एक लाख किलोमीटर से भी ज्यादा चले हैं, 92 लाख पत्रक बांटे हैं, 14 लाख लोगों की शिकायतों को हमने संकलित किया है। इस लिहाज से इन यात्राओं को राज्य सरकार के खिलाफ एक बड़ी मजबूती के साथ स्थापित किया है।
जब तक केंद्र और राज्य द्वारा कोई एडवाइज़री जारी नहीं होती है तब तक @BJP4Rajasthan की जन आक्रोश सभाएँ पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार आयोजित होंगी, लेकिन #COVID की सामान्य सावधानी का पालन अवश्य किया जाना चाहिए। pic.twitter.com/5LHsAfCZGC
— Satish Poonia (@DrSatishPoonia) December 22, 2022
16 दिसंबर से शुरू हुई यात्रा...
16 दिसंबर से शुरू हुई बीजेपी की जन आक्रोश सभाएं चल रही हैं, जो 41 विधानसभाओं में संपन्न हो गईं। चूंकि अभी केंद्र सरकार और राज्यों की एडवाइजरी जारी नहीं हुई है। कुछ असमंजस था, असमंजस जनसभाओं को स्थगित करने को लेकर था। लेकिन हमारी जो जनसभाएं हैं, उनको लेकर निवेदन करना चाह रहा हूं कि वो यथावत रहेंगी। कुछ कन्फ्यूजन था, वो हमारे जिला अध्यक्ष, पार्टी पदाधिकारी और जनप्रतिनिधि दूर कर लें। बीजेपी की जन आक्रोश सभाएं यथावत रहेंगी।
ये जरूर है कि कोरोना की सावधानियां हमें रखनी हैं। कोविड प्रोटॉकॉल का हमें पालन करना है और इस लिहाज से इन सभाओं को आगे तक इसी तरीके से जारी रखना है। जब तक केंद्र और राज्य की कोई एडवाइजरी जारी नहीं होती है।