{"_id":"63ed0642d105ce20bc0786b8","slug":"rajasthan-police-brought-gangster-lawrence-vishnoi-from-punjab-to-jaipur-in-high-security-2023-02-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan: गैंगस्टर लॉरेंस विश्नोई को हाई सिक्योरिटी में पंजाब से जयपुर लाई पुलिस, इस मामले में होगी पूछताछ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan: गैंगस्टर लॉरेंस विश्नोई को हाई सिक्योरिटी में पंजाब से जयपुर लाई पुलिस, इस मामले में होगी पूछताछ
Wed, 15 Feb 2023 09:50 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: अरविंद कुमार
Updated Wed, 15 Feb 2023 09:50 PM IST
सार
गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई को जयपुर पुलिस पंजाब से हाई सिक्योरिटी में बख्तरबंद गाड़ी से जयपुर के जवाहर सर्किल थाने ले आई है। यहां सुरक्षा को देखते हुए 100 से ज़्यादा पुलिस के जवान तैनात किए गए हैं।
विज्ञापन
गैंगस्टर लॉरेंस विश्नोई
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजधानी जयपुर के जवाहर सर्किल थाना इलाके में जी क्लब पर फायरिंग और रंगदारी मांगने के मामले में जयपुर पुलिस ने बुधवार को एक बार फिर से लॉरेंस विश्नोई को प्रोडक्शन वारंट पर पंजाब से गिरफ्तार किया है। देर शाम को पुलिस उसे कड़ी सुरक्षा के बीच बख्तरबंद गाडी से जयपुर ले आई।
विज्ञापन
जवाहर सर्किल थानाधिकारी सुरेन्द्र कुमार सैनी ने बताया कि लॉरेंस विश्नोई को गिरफ्तार करने बुधवार सुबह जयपुर कमिश्नरेट पुलिस पंजाब पहुंची थी। प्रोडेक्शन वारंट पर लेकर पंजाब जेल से उसे गिरफ्तार किया गया। इसके बाद उसे चंडीगढ़ से बख्तरबंद गाड़ी में सात कमांडो के साथ बैठाया गया। बख्तरबंद गाड़ी के आगे-पीछे पुलिस जवानों की चार गाड़ियां भी पंजाब से जयपुर आई। शाम करीब 7.30 बजे पुलिस लॉरेंस विश्नोई को लेकर जयपुर पहुंची। जहां उसे जवाहर सर्किल थाने में रखा गया। बख्तरबंद गाड़ी से लॉरेंस को धक्का मारकर नीचे उतारा गया। उसके बाद पकड़कर पुलिस जवान तेजी से थाने के अंदर ले गए।
विज्ञापन
100 से ज्यादा पुलिस के जवान जवाहर सर्किल थाने के आसपास तैनात...
सुरक्षा के मद्देनजर जवाहर सर्किल थाने में हथियारबंद पुलिस का जाप्ता तैनात किया गया है। 100 से ज़्यादा जवान थाना परिसर और आस-पास तैनात किए गए हैं। जवाहर सर्किल थाना पुलिस छावनी में तब्दील हो गया है। थाने में अचानक से भारी पुलिस जाप्ते को देखकर काफी संख्या में लोग आस-पास जमा हो गए।
विज्ञापन
गुरुवार को वीसी से होगी कोर्ट पेशी...
पुलिस गुरुवार को उसे वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए कोर्ट में पेश करेगी। इस दौरान उसे पूछताछ के लिए पुलिस रिमांड पर लिया जाएगा। जयपुर में दर्ज अन्य रंगदारी के मामलों में भी अलग-अलग थाना पुलिस लॉरेंस को रिमांड पर ले सकती हैं। लॉरेंस विश्नोई को इससे पहले भी आदर्श नगर में एक व्यापारी को धमकाने और रंगदारी मांगने के मामले में पुलिस तिहाड जेल से रिमांड पर लेकर आई थी। उस दौरान लॉरेंस को पूछताछ के लिए गांधी नगर थाने में रखा गया था।
मूसेवाल हत्याकांड के बाद से लॉरेंस लगातर पुलिस रिमांड पर चल रहा है। लॉरेंस विश्नोई के खिलाफ पूरे देश में इतने मामले दर्ज हैं कि किसी न किसी राज्य की पुलिस उसे रिमांड पर लेती रहती है। लॉरेंस को मूसेवाला हत्याकांड के बाद पंजाब पुलिस ने एक महीने तक रिमांड पर रखा था, जिसके बाद NIA ने लॉरेंस को पंजाब से रिमांड पर लेकर दिल्ली मुख्यालय में पूछताछ की थी। लॉरेंस से मिले इनपुट के आधार पर एनआईए ने राजस्थान, यूपी, हरियाणा, दिल्ली और बॉर्डर इलाकों में रह रहे लॉरेंस के गुर्गों की धरपकड़ की थी। इस दौरान एनआईए ने कई बदमाशों को हथियारों के साथ गिरफ्तार किया था।