फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Rajasthan PM Modi will inaugurate Delhi-Mumbai Expressway on February 12

Rajasthan: PM मोदी 12 फरवरी को करेंगे दिल्ली-मुम्बई एक्सप्रेस वे का उद्घाटन, धनावड़ में सभा की तैयारी

Mon, 06 Feb 2023 04:08 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दौसा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दौसा Published by: अरविंद कुमार Updated Mon, 06 Feb 2023 04:08 PM IST
सार

पीएम नरेंद्र मोदी 12 फरवरी को दौसा में दिल्ली-मुम्बई एक्सप्रेस वे का उद्गाटन करेंगे। सोहना-दौसा हाईवे पार्ट के उद्घाटन में केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी के अलावा राजस्थान और हरियाणा के सीएम भी आएंगे।
 

विज्ञापन
Rajasthan PM Modi will inaugurate Delhi-Mumbai Expressway on February 12
12 फरवरी को होगा दिल्ली-मुम्बई एक्सप्रेस वे का उद्घाटन - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 12 फरवरी को दिल्ली-मुम्बई एक्सप्रेस वे पार्ट- हरियाणा के सोहना से राजस्थान के दौसा तक का उद्घाटन करेंगे। एनएचएआई के इस प्रोजेक्ट के उद्घाटन समारोह में केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गड़करी, हरियाणा के सीएम मनोहरलाल खट्टर, राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत, यूडीएच मंत्री शांति धारीवाल, बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनिया, दौसा की लोकसभा सांसद जसकौर मीणा, राज्यसभा सांसद डॉ किरोड़ीलाल मीणा समेत कई विधायक और जनप्रतिनिधि हिस्सा लेंगे।

विज्ञापन


पीएम मोदी का ऑफिशियली कार्यक्रम जारी नहीं हुआ है। लेकिन सूत्र बताते हैं कि कार्यक्रम दौसा के पास बांदीकुई विधानसभा क्षेत्र के धनावड़ ढिगारिया में दिल्ली-मुम्बई एक्सप्रेस वे के पास होगा। जहां तैयारियां भी शुरू कर दी गई हैं। जबकि पहले मीणा हाईकोर्ट पर पीएम का कार्यक्रम करवाने सूचनाएं कुछ लोगों ने फैलाई गई थीं। लेकिन फिलहाल यह तय हुआ है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की बड़ी जनसभा किसी एक समाज विशेष पर फोकस नहीं करके सभी समाजों के लोगों की मौजूदगी में करवाई जाएगी। प्रदेश में इसी साल विधानसभा चुनाव भी हैं, इसलिए यह आम जनसभा होगी, जिसे पीएम संबोधित करेंगे। बांदीकुई विधानसभा क्षेत्र के धनावड़ रेस्ट एरिया में डोम निर्माण का काम शुरू हो गया है, जिसके चलते ट्रकों से डोम बनाने का टैंड का सामान लादकर लाया जा रहा है। जहां बड़ी संख्या में मजदूर लगाए गए हैं। इससे पहले नांगल राजावतान में पीएम की सभा प्रस्तावित बताई जा रही थी।
विज्ञापन


तीन रेल परियोजनाओं की भी सौगात दे सकते हैं पीएम...
12 फरवरी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दिल्ली-दौसा एक्सप्रेस वे का उद्घाटन करने के साथ ही प्रदेश को तीन रेल परियोजनाओं की सौगात भी दे सकते हैं। पीएम मोदी इस दौरान जयपुर जंक्शन और गांधीनगर रेलवे स्टेशन के री-डवलपमेंट कार्य का वर्चुअली शिलान्यास कर सकते हैं। दोनों स्टेशन करीब 800 करोड़ रुपये की लागत से भोपाल के कमलापति स्टेशन की तर्ज पर विकसित किए जाएंगे। जोधपुर मंडल के जोधपुर-लूणी-मारवाड़ ट्रैक के विद्युतीकरण का भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से उद्घाटन करवाया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


राजस्थान में बहुत बड़ा विकास भारतमाला प्रोजेक्ट और हाईवेज से हो रहा...
बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनिया ने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी अपने काम करने के तरीके और पंच लाइन- सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास के मुताबिक ही आगे बढ़ते हैं। उसमें व्यक्तिगत प्रयासों से लेकर जन भागीदारी तक शामिल हैं, जिस तरह पीएम मोदी ने देश में बुनियादी विकास को गति दी, स्वाभाविक तौर पर आज देश जुड़ता हुआ दिखाई देता है। किसी न किसी रूप में रेल के जरिए, सरफेस के जरिए और एक बड़ा बदलाव देश के बुनियादी ढांचे में आया है। उसी क्रम में केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्रालय के मंत्री नितिन गड़करी की अगुवाई में राजस्थान में बहुत बड़ा विकास भारतमाला प्रोजेक्ट और हाईवेज के जरिए हो रहा है।

जन भावना देखकर पीएम का दौसा आने का कार्यक्रम बना...
बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष पूनिया ने कहा, दिल्ली-मुम्बई एक्सप्रेस वे अपने आप में राजस्थान के लोगों के लिए बड़ी सौगात है। कोई कल्पना भी नहीं कर सकता था कि 12 घंटे में दिल्ली से मुम्बई पहुंचा जा सकेगा। उसमें राजस्थान को भी एक अच्छा खासा हिस्सा मिला है। जयपुर से दिल्ली का सफर मात्र दो घंटे में पूरा होगा, यह पहले सपने जैसा था। एनएचएआई की पहल पर हो रहे कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री नितिन गड़करी पीएम नरेंद्र मोदी के साथ मौजूद रहेंगे। प्रधानमंत्री को पहले वर्चुअली कार्यक्रम में शरीक होना था, लेकिन बाद में उन्होंने जन भावनाओं को देखते हुए यहां दौसा आना उचित समझा है। एसपीजी और एनएचएआई कार्यक्रम की तैयारियों और व्यवस्थाओं को देख रहे हैं।

जयपुर-दिल्ली के बीच सफर दो घंटे कम होगा...
दिल्ली-मुम्बई एक्सप्रेस वे रूट के जरिए जयपुर और दिल्ली के बीच का सफर लगभग दो घंटे कम होगा। दिल्ली और जयपुर के बीच की दूरी लगभग 270 किलोमीटर है। पहले फेज में हरियाणा के सोहना से राजस्थान के दौसा के बीच ट्रैफिक शुरू होगा। सोहना से दौसा के बीच की दूरी 225 किलोमीटर है।

भारतमाला परियोजना के पहले फेज का हिस्सा है यह रूट...
सोहना हरियाणा ज़िले में है और दौसा राजस्थान में है। सोहना-दौसा खंड नई दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस वे का पहला फेज है। दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस वे भारत का सबसे लंबा एक्सप्रेस वे होगा। जो करीब 1390 किलोमीटर लंबा रहेगा। यह एक्सप्रेस वे दिल्ली और मुंबई के बीच की यात्रा के समय को भी 24 घंटे से घटाकर 12 घंटे कर देगा। यह मार्च 2023 तक पूरा होने की संभावना है। इसे 'भारतमाला प्रोजेक्ट' के पहले फेज के हिस्से के तौर पर बनाया जा रहा है।

आठ लेन का एक्सप्रेस वे, 12 लेन तक बढ़ाया जा सकेगा...
दिल्ली-मुम्बई एक्सप्रेस वे अभी आठ लेन का है, इसे 12 लेन तक बढ़ाया जा सकेगा। यह एक्सप्रेस वे पांच राज्यों दिल्ली, हरियाणा, राजस्थान, मध्यप्रदेश और गुजरात से गुजरेगा। इससे आगामी दिनों में कई राज्यों की दूरी कम होगी। एक्सप्रेस वे बनकर शुरू होने के बाद राजस्थान की राजधानी जयपुर से दिल्ली और जयपुर से मुम्बई आने-जाने वालों को बहुत बड़ा फायदा मिलेगा। इससे समय की भी बचत होगी और वाहनों का फ्यूल भी बचेगा।

एक लाख करोड़ रुपये लागत आएगी...
दिल्ली-मुम्बई एक्सप्रेसवे के निर्माण पर करीब एक लाख करोड़ रुपये की लागत आने का अनुमान है। इसके निर्माण में 12 लाख टन स्टील का इस्तेमाल हो रहा है, जो 50 हावड़ा ब्रिज के बराबर है। इसमें 35 करोड़ क्यूबिक मीटर मिट्टी और 80 लाख टन सीमेंट का इस्तेमाल किया जाएगा। हाइवे पर हर 500 मीटर पर रेन वॉटर हार्वेस्टिंग सिस्टम लगा होगा। एक्सप्रेस वे के दोनों तरफ 40 लाख पेड़ लगाए जाने की भी स्कीम तैयार की गई है।


टोल के लिए रुकना नहीं पड़ेगा...
खास बात यह बताई जा रही है कि इस एक्सप्रेसवे पर टोल टैक्स कटवाने के लिए लाइन में लगने या गाड़ी रोकने की जरूरत नहीं पड़ेगी। पूरे एक्सप्रेस वे पर नंबर प्लेट रीडर (NPR) कैमरे लगाए जा रहे हैं, जो चलते वाहन का फास्ट टैग और गाड़ी की नंबर प्लेट को स्कैन कर लेंगे, जिससे चलती गाड़ी में ही टोल कट जाएगा। केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्रालय पहले ही टोल रेट्स को मंजूरी दे चुका है। इस एक्सप्रेस वे पर रेस्टोरेंट, फूड कोर्ट, रिजॉर्ट्स,  शॉपिंग मॉल, फ्यूल स्टेशन, सुलभ फैसिलिटीज समेत कई सुविधाएं वाहन चालकों और यात्रियों को मिलेंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed