{"_id":"639212e8f5507740342e1092","slug":"rajasthan-neighbor-woman-poured-boiling-water-on-girls-playing-outside-the-house-in-jaipur","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan: घर के बाहर खेल रही बच्चियों पर पड़ोसी महिला ने डाला खौलता पानी, बुरी तरह झुलसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan: घर के बाहर खेल रही बच्चियों पर पड़ोसी महिला ने डाला खौलता पानी, बुरी तरह झुलसी
Thu, 08 Dec 2022 10:08 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: अरविंद कुमार
Updated Thu, 08 Dec 2022 10:08 PM IST
सार
राजस्थान के जयपुर में एक महिला ने दो बहनों पर खौलता हुआ पानी डाल दिया। बच्चियों के हाथ, पैर और सिर बुरी तरह झुलस गए। घर वाले दोनों मासूमों को जयपुरिया अस्पताल ले गए। जहां से उन्हें SMS अस्पताल रेफर किया गया।
विज्ञापन
बच्चियों पर महिला ने डाला खौलता पानी
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जयपुर जिले से एक रोंगटे खड़े कर देने वाली खबर सामने आई है। यहां एक महिला ने पांच और सात साल की दो बच्चियों के ऊपर खौलता हुआ पानी डाल दिया। दोनों मासूम चीखती चिल्लाती रहीं। दोनों बहनों का मुंह और सिर बुरी तरह से झुलस गया।
विज्ञापन
बता दें कि घटना के बाद से दोनों बच्चियां गंभीर हालत में हैं और गहरे सदमे में हैं। छोटी बच्ची ने तो पांच दिन से एक शब्द तक नहीं बोला है। बेटियों की हालत देखकर माता-पिता का रो-रोकर बुरा हाल है। इस घटना के बाद अब पुलिस ने वीणा नाम की महिला को गिरफ्तार कर लिया है और उसे कोर्ट में पेश किया गया है, लेकिन उसे जमानत मिल गई है।
विज्ञापन
शरीर पर पड़ गए फफोले...
मामले की जांच कर रही मालवीय नगर थाना पुलिस ने बताया, सात साल की वंशिका और पांच साल की काव्या बुरी तरह झुलस गई हैं। उनके शरीर पर फफोले हो रहे हैं। दोनों बच्चियों का SMS अस्पताल के बर्न वार्ड से इलाज चल रहा है। इस संबंध में उनके माता-पिता ने मालवीय नगर थाने में रिपोर्ट दी है।
विज्ञापन
पड़ोसी महिला ने दिया घटना को अंजाम...
यह घटना करीब चार से पांच दिन पहले की बताई जा रही है। लेकिन इस पर मुकदमा दर्ज किया गया है। मालवीय नगर पुलिस ने बताया, बच्ची के पिता दिलीप का कहना है कि उनके घर के सामने वीणा नाम की एक महिला रहती है। वह काफी समय से अपने ससुराल को छोड़कर अपने पीहर में रह रही है। उसकी आठ साल की एक बेटी भी है, जो उसके साथ रहती है। परिवार का कहना है कि वीणा मानसिक रूप से सही नहीं है। इस कारण उसे यहां छोड़ दिया गया है।