फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   rajasthan nagaur paraglider accident due to chineessee manjha operator died

चायनीज मांझे से कट गया था पैराग्लाइडर, 200 फीट उंचाई से गिरे आॅपरेटर की मौत, पर्यटक गंभीर

Sun, 28 Jan 2018 09:52 AM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Sun, 28 Jan 2018 09:52 AM IST
विज्ञापन
rajasthan nagaur paraglider accident due to chineessee manjha operator died
हादसे की एक फाइल फोटो
26 जनवरी को पैराग्लाइडर क्रैश होने की घटना को लेकर की जा रही जांच में हादसे के मुख्य कारणों का पता लगाया गया है। जानकारी के अनुसार राजस्थान के नागौर जिले में पैराग्लाइडर क्रैश होने की घटना चायनीज मांझे की वजह से हुई थी जिसमें चायनीज मांझे से पैराग्लाइडर की रस्सियां कट गई और पैराशूट की मोटर 200 फीट की उंचाई से नीचे आ गिरी जिसमें सवार दो युवक नीचे आ गिरे।
विज्ञापन



दोनों युवकों में से एक पैराग्लाइडर आॅपरेटर मानव की इलाज के दौरान मौत हो गई जबकि पैराग्लाइडर में सवार पर्यटक नागौर निवासी गौरव भाटी का जोधपुर में इलाज चल रहा है। बताया गया है कि हादसे में जान गंवाने वाले मानव मेवाड़ा प्रोफेशनल पैराग्लाइडर थे जिन्हें नागौर में आयोजित हुए एक मेले के दौरान पर्यटकों के लिए पैराग्लाइडर उड़ाने दिल्ली से नागौर बुलाया गया था। 
विज्ञापन

 

फेसबुक पर लाइव वीडियो बना रहा था पर्यटक

rajasthan nagaur paraglider accident due to chineessee manjha operator died
डेमो इमेज
बताया गया है कि हादसे से कुछ देर पहले ही स्थानीय पर्यटक गौरव भाटी फेसबुक पर लाइव हुआ था और पैराग्लाइडर जहां जहां से भी गुजरा वहां छतों पर मौजूद लोगों ने उनका वीडियो भी बनाया था। वहीं बीच पैराग्लाइडर चायनीज मांझे में उलझ गया और ग्लाइडर की मोटर को पैराशूट से जोड़ने वाली रस्सी बीच में से कट गई जिससे ये हादसा पेश आ गया। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed