फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Rajasthan: Mp Rajyavardhan rathore innograted Jaipur Khel mahakumbh, blamed Gehlot govt

Rajasthan: जयपुर महाखेल शुरू, सांसद राज्यवर्द्धन बोले-गहलोत सरकार ने ग्रामीण ओलम्पिक से कोई एसेट नहीं बनाया

Thu, 12 Jan 2023 08:42 PM IST
नीरज शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: नीरज शर्मा Updated Thu, 12 Jan 2023 08:42 PM IST
सार

सांसद राज्यवर्द्धन राठौड़ ने जयपुर ग्रामीण में 8 विधानसभा क्षेत्रों के 32 खेल मैदान तैयार करवाकर जयपुर महाखेल की शुरुआत की। वैशाली नगर के गार्डन में राजस्थान कबड्डी टीम और जयपुर ग्रामीण की बेस्ट कबड्डी टीम के बीच फ्रेंडली उद्घाटन मुकाबला हुआ।

विज्ञापन
Rajasthan: Mp Rajyavardhan rathore innograted Jaipur Khel mahakumbh, blamed Gehlot govt
सांसद राज्यवर्धन बोले-गहलोत सरकार ने ग्रामीण ओलम्पिक के नाम पर कोई एसेट नहीं बनाया। - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार

जयपुर महाखेल के उद्घाटन के मौके पर बीजेपी के जयपुर ग्रामीण सांसद राज्यवर्द्धन सिंह ने कहा- प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की युवाओं के विकास के लिए शुरू की गई फिट इंडिया मूवमेंट, खेलो भारत योजना, जो खेलेगा वो खिलेगा से प्रेरित होकर ही ’जयपुर महाखेल’ करवाया जा रहा है। उन्होंने कहा-हमने जयपुर ग्रामीण में 26 करोड़ रुपए खर्च किए हैं। 32 खेल मैदान तैयार करवाए हैं। 17 मिनी स्टेडियम और 3 इनडोर जिम लगवाए हैं। करीब 50 ओपन जिम भी लगवाए हैं। जिनमें खिलाड़ी और युवा रेग्युलर जा रहे हैं। लेकिन राजस्थान की गहलोत सरकार ने ग्रामीण ओलम्पिक्स के नाम पर करोड़ों रुपया खर्च कर दिया। एसेट कुछ भी नहीं बनाया। स्टेडियम भी नहीं बनाए। 
विज्ञापन


32 खेल मैदानों पर 512 पुरुष, 128 महिला टीमें खेलेंगी

इस प्रतियोगिता में जयपुर ग्रामीण लोकसभा की सभी ग्राम पंचायते भाग ले रही हैं। लोकसभा क्षेत्र में 32 खेल मैदानों पर 512 पुरूषों और 128 महिलाओं की टीमें भाग ले रही है। सालों से चले आ रहा जयपुर महाखेल ग्रामीण युवाओं के विकास में मील का पत्थर साबित हो रहा है। कर्नल राज्यवर्धन ने बताया कि जयपुर महाखेल के लिए 21 सदस्यीय आयोजन समिति बनाई गई है। जिसमें भाजपा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एससी मोर्चा गणपत वर्मा, पूर्व प्रधान रघुवीर चौधरी, पूर्व ओलंपियन श्रीराम सिंह, जूडो खिलाड़ी और कोच महेश कुमावत, क्रिकेट खिलाड़ी और कोच जगजीत सिंह, कबड्डी खिलाड़ी जगदीश ढाका सहित अनुभवी खिलाड़ी, खेल प्रेमी और पीटीआई शामिल हैं।
विज्ञापन


15 जनवरी से हर ग्राम पंचायत में मुकाबले 

जयपुर महाखेल आयोजन समिति ने बताया कि 15 जनवरी से हर ग्राम पंचायत से पुरूष और महिलाओं की एक-एक टीम मुकाबले में उतरेगी। महिला और पुरूष टीमों में से हर विधानसभा में विजेता रहने वाली टीमों को 21 हजार रुपए,  रनरअप टीमों के लिए 11 हजार रुपए, लोकसभा स्तर पर महिला और पुरूष विजेता टीमों को 51000 रुपए, रनरअप टीम को 31000 रुपए से सम्मानित किया जाएगा। राजस्थान कबड्डी फेडरेशन की ओर से जयपुर महाखेल के 20 सर्वश्रेष्ठ खिलाडियों को विशेष ट्रेनिंग दी जाएगी। जिससे उन्हें नेशनल लेवल पर खेलने का मौका मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


कार्यक्रम में ये लोग रहे मौजूद
कार्यक्रम में फुलेरा विधायक निर्मल कुमावत, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष राव राजेन्द्र सिंह, पूर्व कैबिनेट मंत्री राजपाल सिंह शेखावत , पूर्व विधायक जगदीश मीणा मौजूद रहे। साथ ही अर्जुन अवार्डी प्रो कबड्डी प्लेयर संदीप नरवाल, महाराणा प्रताप अवार्ड़ी एशियन मेडलिस्ट शालिनी पाठक, एशियन मेडलिस्ट प्रो कबड्डी प्लेयर राजूलाल चौधरी, एशियन मेडलिस्ट प्रो कबड्डी प्लेयर रोहित कुमार, एशियन गोल्ड मेडलिस्ट प्रो कबड्डी प्लेयर सचिन तंवर ने युवाओं का हौसला बढ़ाया
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed