{"_id":"6358d1aa62f2cd34c7197bf0","slug":"rajasthan-message-of-electricity-bill-arrears-came-clicking-on-the-link-resulted-in-a-loss-of-rs-36-60-lakh","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan: बिजली बिल बकाया का मैसेज आया, लिंक पर क्लिक किया तो लग गया 36.60 लाख रुपये का चूना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan: बिजली बिल बकाया का मैसेज आया, लिंक पर क्लिक किया तो लग गया 36.60 लाख रुपये का चूना
Wed, 26 Oct 2022 11:50 AM IST
रवींद्र भजनी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: रवींद्र भजनी
Updated Wed, 26 Oct 2022 11:50 AM IST
सार
राजस्थान में बिजली बिल बकाया के एक मैसेज के साथ भेजे लिंक को क्लिक करने पर एक व्यक्ति के साथ 36.60 लाख रुपये की ठगी हो गई।
विज्ञापन
Cyber Security Tips
- फोटो : Istock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
रिजर्व बैंक और पुलिस-प्रशासन की कई हिदायतों के बाद भी लोग साइबर ठगी के प्रति जागरूक नहीं हो रहे हैं। बिजली बिल के बकाया होने के मैसेज के साथ आए लिंक को क्लिक करने पर एक व्यक्ति के साथ 36.60 लाख रुपये की ठगी हो गई। पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
मामला जयपुर का है। वूलन मिल के मालिक रानी बाजार औद्योगिक क्षेत्र निवासी कमल किशोर कोठारी पुत्र हनुमानचंद कोठारी ने मंगलवार रात शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने पुलिस को बताया कि किसी अज्ञात व्यक्ति ने उनकी वूलन मिल के इलेक्ट्रिशियन विनोद स्वामी को मोबाइल पर फोन मैसेज भेजा था। उससे कहा कि फर्म का बिजली बिल बकाया है। बिल नहीं भरा तो कनेक्शन काट दिया जाएगा। मैसेज में दिये गए नंबरों पर 24 अक्टूबर को दोपहर डेढ़ बजे से शाम पांच बजे के बीच संपर्क किया गया तो फर्म का बैंक अकाउंट हैक हो गया। इसके बाद पता चला कि अज्ञात व्यक्ति ने धोखा देकर फर्म के अकाउंट से 36 लाख 60 हजार 985 रुपये निकाल लिए हैं। कोटगेट थाना अधिकारी प्रदीप सिंह ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया है। जांच की जा रही है।
विज्ञापन