{"_id":"5a2a1a2c4f1c1b68678c080d","slug":"rajasthan-love-jihad-case-police-investigating-in-various-corner","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"लाइव मर्डर को अंजाम देने वाले हत्यारे की बातें सुनकर हैरत में पुलिस, जानें....","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लाइव मर्डर को अंजाम देने वाले हत्यारे की बातें सुनकर हैरत में पुलिस, जानें....
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Fri, 08 Dec 2017 10:44 AM IST
विज्ञापन
आरोपी शंभुलाल रैगर
- फोटो : अमर उजाला
लव जिहाद और राष्ट्रभक्ति के नाम पर नृशंस हत्या करने वाले आरोपी शंभूलाल रैगर पुलिस गिरफ्त में है। लेकिन पुलिस पूछताछ में सामने आयी बातों ने जांच अधिकारियों को भी सकते में डाल दिया है।
जानकारी के अनुसार आरोपी ने बताया है कि जिस शख्स अफराजूल की उसने हत्या की है, वह उसके परिवार को मारने का षडयंत्र बना रहा था। यहीं नहीं आरोपी का कहना है करीब एक वर्ष अफराजूल एक लड़की को अपने प्रेम के जाल में फंसाकर पश्चिम बंगाल भगा ले गया था। उस लड़की को बचाकर वह ही वापस राजसमंद लाया था।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार आरोपी ने बताया है कि जिस शख्स अफराजूल की उसने हत्या की है, वह उसके परिवार को मारने का षडयंत्र बना रहा था। यहीं नहीं आरोपी का कहना है करीब एक वर्ष अफराजूल एक लड़की को अपने प्रेम के जाल में फंसाकर पश्चिम बंगाल भगा ले गया था। उस लड़की को बचाकर वह ही वापस राजसमंद लाया था।
विज्ञापन
Trending Videos
पूछताछ में आरोपी ने बताया कि
crime scene
आरोपी का कहना है कि तभी से अफराजूल उसे और उसके परिवार को मारने की प्लानिंग कर रहा था। हालांकि पुलिस ने आरोपी के बयानों की अभी तक आधिकारिक तौर पर कोई जानकारी नहीं दी है। लेकिन पुलिस पूछताछ में सामने आयी बातों के बाद अब जांच ओर उलझ गई है। आरोपी शंभूलाल पूर्व में ही कह चुका है कि उसे इस हत्या का कोई पछतावा नहीं है।
विज्ञापन
जारी है पूछताछ
डेमो इमेज
वहीं पुलिस हिरासत में लिए गए आठ अन्य लोगों से भी पूछताछ कर रही है। गौरतलब है कि आरोपी शंभूलाल ने दो दिन पूर्व बंगाली मजदूर अफराजूल की नृशंस हत्या कर शव को पेट्रोल से जलाने का प्रयास किया था। इस घटना का वीडियो उसने अपने नाबालिग भांजे से बनावाया था। इसके बाद उसने भड़काउ भाषण भी वीडियो में सम्मलित कर उसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया था।