फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Rajasthan Legislative Assembly session : legislator Devnani exited, while BJP legislators walk out

राजस्थान विधानसभा सत्र : स्पीकर ने देवनानी को किया बाहर तो भाजपा विधायकों ने कर दिया बहिर्गमन

Mon, 01 Mar 2021 05:33 PM IST
सुरेंद्र जोशी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: सुरेंद्र जोशी Updated Mon, 01 Mar 2021 05:33 PM IST
विज्ञापन
Rajasthan Legislative Assembly session : legislator Devnani exited, while BJP legislators walk out
राजस्धान विधानसभा - फोटो : फाइल

राजस्थान विधानसभा के अध्यक्ष सीपी जोशी द्वारा सोमवार को विधायक वासुदेव देवनानी को दिनभर के लिए सदन की कार्यवाही से बाहर करने का प्रस्ताव पारित करने के बाद अन्य भाजपा विधायकों ने भी सदन से बहिर्गमन कर दिया। 

विज्ञापन


देवनानी को इसलिए किया बाहर
शून्यकाल की शुरुआत होते ही जब अध्यक्ष अपनी व्यवस्था दे रहे थे तो देवनानी ने एक मुद्दा उठाने की कोशिश की। अध्यक्ष ने इसकी अनुमति नहीं दी, लेकिन देवनानी ने अपनी बात जारी रखी। इस पर अध्यक्ष जोशी ने संसदीय कार्य मंत्री शांति धारीवाल से देवनानी को दिन भर के लिए कार्यवाही से बाहर करने का प्रस्ताव लाने को कहा। इस प्रस्ताव को ध्वनि मत से पारित से पारित कर दिया गया। इसके विरोध में भाजपा ने सदन से बहिर्गमन किया।
विज्ञापन


अभाविप कार्यकर्ताओं की पिटाई का विरोध
देवनानी जयपुर में एक धरने के दौरान अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं की कथित तौर पर पिटाई से जुड़ा मुद्दा उठाने की कोशिश कर रहे थे। अध्यक्ष ने व्यवस्थाओं का हवाला देते हुए इसकी अनुमति नहीं दी। सदन में इस समय वित्तवर्ष 2021 -22 के लिए बजट प्रस्ताव पर चर्चा चल रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed