फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   rajasthan kota rudraksh kidnapping and murder case verdict

मासूम रुद्राक्ष के अपहरण व नृशंस हत्या के आरोपी को मिली फांसी, मांगे थे दो करोड़

Mon, 26 Feb 2018 06:22 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Mon, 26 Feb 2018 06:22 PM IST
विज्ञापन
rajasthan kota rudraksh kidnapping and murder case verdict
रुद्राक्ष - फोटो : अमर उजाला

बहुचर्चित रुद्राक्ष हत्याकांड मामले को अदालत ने रेयर ऑफ द रेयरेस्ट मानते हुए मुख्य आरोपी को फांसी की सजा सुनाई है। इस मामले में उसके भाई को आजीवन कारावास और दो अन्य को भी सजा सुनाई है। राजस्थान के कोटा शहर में साढ़े तीन साल पहले हुई इस घटना ने हिलाकर रख दिया था।

विज्ञापन


कोटा की एसटीएससी अदालत ने रुद्राक्ष अपहरण व हत्याकांड के मुख्य आरोपी बिजनेसमैन अंकुर पाड़िया को फांसी की सजा सुनाई है, जबकि अंकुर को सहयोग करने के आरोप में उसके भाई अनूप पाड़िया को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है।
विज्ञापन


इस मामले में दो अन्य सहअभियुक्त अंकर के नौकर महावीर को चार और करणजीत सिंह को दो साल की सजा सुनाई है। कोटा के तलवंडी निवासी बैंक मैनेजर के सात साल के बेटे का 9 अक्टूबर 2014 को अपहरण कर दो करोड़ की फिरौती मांगी थी, लेकिन अगले दिन नहर से बच्चे की लाश बरामद हुई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

ये लालच दिया और मारकर यहां फेंका

rajasthan kota rudraksh kidnapping and murder case verdict
रुद्राक्ष की मां - फोटो : अमर उजाला

इस मामले की सुनवाई करीब सवा तीन साल चली और इस दौरान 110 लोगों की गवाही हुई। सजा सुनाए जाने के बाद रुद्राक्ष के माता-पिता ने कोर्ट परिसर में मीडिया से कहा कि उन्हें न्याय मिला है। हत्यारे को फांसी की सजा मिलनी चाहिए, ताकि वे उन्हें बड़ा सबक मिले।

गौरतलब है कि 9 अक्टूबर 2014 की रात को मासूम रुद्राक्ष का मुख्य आरोपी अंकुर पाड़िया ने तलवंडी के हनुमान पार्क से अपहरण किया था। वह उसे चॉकलेट दिलाने के बहाने पार्क से उठाकर ले गया।
उसके बाद वो उसे लेकर जगह-जगह घूमता रहा और परिजनों से दो करोड़ रुपए की फिरौती मांगी।

इस अपरहरण कांड के बाद पुलिस की सक्रियता के बाद अंकुर काफी घबरा गया और उसने रुद्राक्ष को मौत के घाट उतार दिया।

एेसी लाइफ जीता था कातिल

rajasthan kota rudraksh kidnapping and murder case verdict
kidnapping
इसके बाद आरोपी ने रुद्राक्ष की हत्या कर उसकी लाश अगले दिन 10 अक्टूबर को नांता से जाखमुंड की तरफ जा रही नहर में फेंक दी। अंकुर पाड़िया व्यापारी है और कर्ज में डूबा हुआ था। लग्जरी लाइफ जीने के चक्कर में अंकुर पाड़िया ने इस वारदात को अंजाम दिया। 

इसके बाद वे कई दिन तक कोटा में छिपा रहा और पुलिस को गुमराह करता रहा। पुलिस ने हाईटेक अंदाज में वारदात का खुलासा करते हुए अंकुर पाड़िया को कानपुर से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने इस मामले में उसके भाई अनूप, साथी महावीर और करणजीत सिंह को भी गिरफ्तार किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed