फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   rajasthan jodhpur police burglars robbed police vehicle of jodhpur police commissionerate

पुलिस गश्तीदल पर हमला कर गाड़ी ले भागे बदमाश

Sat, 20 Jan 2018 08:14 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Sat, 20 Jan 2018 08:14 PM IST
विज्ञापन
rajasthan jodhpur police burglars robbed police vehicle of jodhpur police commissionerate
मौके पर लूटी गई पुलिस की जीप - फोटो : Amar Ujala
प्रदेश में बदमाशों के बुलंद हौंसलों की बानगी जोधपुर में देखने को मिली। यहां बदमाशों ने पुलिस गश्तीदल चेतक के जवानों के साथ मारपीट की और उनकी गाड़ी लेकर फरार हो गए। 
विज्ञापन


मिली जानकारी के अनुसार, जोधपुर शहर के झंवर में बंबोर रोड पर देर रात कुछ बदमाशों ने पुलिस लाइन के एक दो सिपाहियों से पहले मारपीट की और फिर चेतक वाहन को लूटकर भाग निकले।चेतक वाहन के प्रभारी मग सिंह और रामपाल रात 12:30 बजे के बंबोर रोड पर गश्त पर थे। इस दौरान उन्हें पास ही सड़क पर एक स्कॉर्पियो पलटी खाने और क्षतिग्रस्त होने की सूचना मिली।
विज्ञापन


वहां पहुंचने और स्कार्पियों में सवार लोगों से कागजात मांगें तो उन्होंने इन पुलिसकर्मियोंं पर हमला बोल दिया। वे दुर्घटनाग्रस्त स्कार्पियों को वहीं छोड़कर पुलिस गश्तीदल की गाड़ी लेकर फरार हो गए।वारदात के बाद पुलिस नियंत्रण कक्ष को सूचना दी गई तो पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंचे और नाकाबंदी कराई। 
विज्ञापन
विज्ञापन

स्कार्पियों चोरी की होने की आशंका

rajasthan jodhpur police burglars robbed police vehicle of jodhpur police commissionerate
बालोतरा के पास झाड़ियों में लावारिस पड़ी जोधपुर के झंवर थाना की लूटी गई चेतक जीप - फोटो : Amar Ujala
पुलिस ने आंरभिक जांच में बताया कि एक गुजरात नंबर की स्कॉर्पियो गाड़ी मौका स्थल पर मिली जो प्रथमदृष्टया चोरी की लग रही है। इसमें सवार बदमाशों ने पहले बंबोर के पास में गाड़ी तेल भरवाया था और लौटते समय यह दुर्घटनाग्रस्त हो गई।

दुर्घटनाग्रस्त होने के बाद जब कागजात की मांगें तो बदमाशों ने पुलिस दल पर हमला कर दिया। उधर, नाकाबंदी को देख बदमाश पुलिस की चेतक गाड़ी को बालोतरा के पास सुनसान जगह छोड़कर भाग निकले। पुलिस ने मामला दर्ज कर अज्ञात बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed