{"_id":"5a5f32604f1c1b9f268b4e1d","slug":"rajasthan-jodhpur-high-court-shows-serious-concern-in-samrau-village-murder-case","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"सामराउ कांड: निर्दोष लोगों के मकान-दुकान जलाने पर हाईकोर्ट गंभीर, IG को किया तलब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सामराउ कांड: निर्दोष लोगों के मकान-दुकान जलाने पर हाईकोर्ट गंभीर, IG को किया तलब
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Wed, 17 Jan 2018 05:03 PM IST
विज्ञापन
बवाल के बाद ऐसा था सामराउ का नजारा
- फोटो : amar ujala
जोधपुर जिले के लोहावट थाना इलाके के सामराउ गांव में शराब कारोबारी की हत्या के बाद हुए विवाद पर हाईकोर्ट ने गंभीरता दिखाई है।
जानकारी के अनुसार शराब कारोबारी हनुमानराम जाट की हत्या के बाद उपजे विवाद ,आगजनी व पथराव की घटना को लेकर राजस्थान हाईकोर्ट ने गंभीरता दिखाते हुए स्व प्रेरणा से प्रसंज्ञान लेकर पुलिस महानिरीक्षक जोधपुर रेंज से बृहस्पतिवार सुबह तक रिपोर्ट पेश करने को कहा है।
राजस्थान हाईकोर्ट के जस्टिस गोपालकृष्ण व्यास व जस्टिस विनीत माथुर की खंडपीठ में सवेरे अधिवक्ता भंवरसिंह तामडिया ने कहा कि जोधपुर के सामराउ में मरने वाला व मारने वाले सभी अपराध जगत के ही लोग हैं, लेकिन इसका खामियाजा निर्दोश जनता को भुगतना पड़ रहा है। वहां घरों मे आग लगा दी गई, गाड़ियां जला दी गई है। ऐसे में पुलिस केवल मूकदर्शक बनकर देख रही है।

Trending Videos
11 नामजद लोगों के खिलाफ मामला दर्ज
मौके पर पड़ा शव
- फोटो : amar ujala
हाईकोर्ट ने तत्काल प्रसंज्ञान लेते हुए अतिरिक्त महाधिवक्ता शिवकुमार व्यास को नोटिस देते हुए पुलिस महानिरीक्षक से रिपोर्ट तलब कि है। हालांकि एएजी व्यास ने कहा कि घटना के बाद पुलिस ने 11 नामजद लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
वहीं घटना के आक्रोश के चलते आगजनी की घटनाओं को लेकर लोहावट थाने में 17 व देचू थाने में एक मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस आरोपियों की धरपकड़ करने के प्रयास में जुटी है अब इस मामले में आगे की सुनवाई बृहस्पतिवार सुबह होगी।