फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   rajasthan jaipur vasundhara raje once again slams by her own mla on bunglow no-13 row

भाजपा विधायक ने सीएम वसुंधरा राजे पर लगाया बंगला हथियाने का आरोप

Sat, 03 Feb 2018 10:14 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Sat, 03 Feb 2018 10:14 PM IST
विज्ञापन
rajasthan jaipur vasundhara raje once again slams by her own mla on bunglow no-13 row
फाइल फोटो
विधानसभा का बजट सत्र शुरू होने से ठीक पहले अपनी ही पार्टी में अलग-थलग पड़े भाजपा विधायक घनश्याम तिवाड़ी की राज्यपाल से मुलाकात के बाद सियासत गरमा गई है। तिवाड़ी ने राज्यपाल को एक ज्ञापन सौंपा है जिसमें उन्होंने सीएम पर गंभीर आरोप लगाए है।  
विज्ञापन



वरिष्ठ नेता और सांगानेर विधायक एवं दीनदयाल वाहिनी के प्रदेशाध्यक्ष घनश्याम तिवाड़ी आज राज्यपाल कल्याण सिंह से मिले और उन्हें पांच सूत्रीय ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में मौजूदा मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे पर आरोप लगाते हुए कहा है कि उन्होनें विधानसभा का दुरुपयोग करते हुए मंत्री वेतन संशोधन विधेयक 2017 पास कर जयपुर के सिविल लाइंस में स्थित 13 नंबर बंगले को आजीवन अपने पास रखने की व्यवस्था कर ली है जो कि अलोकतांत्रिक और सामंती व्यवस्था स्थापित करने का प्रमाण है। 
विज्ञापन


तिवाड़ी ने राजस्थान संशोधन विधेयक 2017 जिसे भ्रष्टाचारियों को बचाने वाला काला कानून भी कहा जाता है उसे लेकर राज्यपाल से इस बिल पर अपने अभिभाषण के दौरान कड़ी निंदा करने और विधेयक को निरस्त करने की भी अपील की है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

ढाई हजार करोड़ का है बंगला नंबर 13

rajasthan jaipur vasundhara raje once again slams by her own mla on bunglow no-13 row
ghanshyam tiwadi - फोटो : Amar Ujala
इससे पहले भी तिवाड़ी मुख्यमंत्री के बंगला नंबर 13 के विरोध में एकात्मक सत्याग्रह तक कर चुके हैं। तिवाड़ी ने सीएम के इस ढाई हजार करोड़ के बंगले को खाली नहीं करने पर कई बार मुख्यमंत्री को चेतावनी तक दे डाली थी। सीएम के इस सरकारी बंगले का नाम ‘अनंत विजय’ रखने पर तिवाड़ी ने कहा था कि या तो वो इस बंगले को मुख्यमंत्री आवास नाम दे या फिर इसे खाली कर दे क्योंकि सरकारी बंगलो को कोई निजी नाम नहीं दिया जा सकता है। गौरतलब है कि राजस्थान विधानसभा का बजट सत्र पांच फरवरी से शुरू हो रहा है। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed