फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   rajasthan jaipur vasundhara raje government facing trouble

बजरी पर बवाल, अपनों के सवालों से घिरी सरकार फिर कांग्रेस ने भी किए वार

Thu, 15 Feb 2018 01:53 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Thu, 15 Feb 2018 01:53 PM IST
विज्ञापन
rajasthan jaipur vasundhara raje government facing trouble
वसुंधरा राजे
उपचुनाव में करारी हार झेल चुकी वसुंधरा सरकार के लिए अपने ही विधायक परेशानी का सबब बने हुए हैं। हार के बाद बैकफुट पर आई राजस्थान सरकार को संभलने का मौका ही नहीं मिल पा रहा है।
विज्ञापन


राजस्थान विधानसभा में बजट सत्र चल रहा है और उपचुनाव में भारी मतदान से जीत कर आई कांग्रेस के हौसले बुलंद हैं। सदन में उत्साहित विपक्षी तो हमले कर ही रहे हैं, वहीं अपने विधायक भी भारी पड़ रहे हैं और सरकार को प्रतिदिन किसी न किसी विषय पर घेर रहे हैं। ऐसा ही आज भी राजस्थान विधानसभा में देखने को मिला।
विज्ञापन


आज सदन में सत्ता पक्ष के ही एक विधायक ने राजस्थान में अवैध बजरी खनन को लेकर सवाल पूछने का प्रयास किया, लेकिन विधानसभा अध्यक्ष कैलाश चंद मेघवाल ने सवाल स्थगित कर दिया। इससे गुस्साए विपक्ष ने सदन में जमकर हंगामा किया और सदन से वॉकआउट कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विधानसभा के बाहर बैठे पायलट

rajasthan jaipur vasundhara raje government facing trouble
जयपुर
इसके बाद विपक्षी कांग्रेस के विधायकों ने पीसीसी अध्यक्ष सचिन पायलट की अगुवाई में विधानसभा के बाहर जमकर प्रदर्शन किया। इस मौके पर पीसीसी चीफ ने वसुंधरा सरकार पर बजरी को लेकर आमजन को हो रही परेशानी पर घेरा। उन्होंने आरोप लगाए कि खनन में हो रहे भ्रष्टाचार और सरकार की मिलीभगत का अंजाम आमजन को भुगतना पड़ रहा है।

दरअसल सुप्रीम कोर्ट ने बजरी खनन पर रोक लगा दी है, जिसके बाद राजस्थान में अवैध खनन जोरों पर है। बजरी पर रोक के कारण हजारों की संख्या में श्रमिक बेरोजगार हो गए है। गौरतलब है कोटा से भाजपा विधायक प्रहलाद गुंजल ने आज राजस्थान विधानसभा में बजरी के बढ़ते अवैध खनन और आम लोगों को हो रही परेशानी के लेकर सवाल लगाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed