{"_id":"5a5992584f1c1bf9408b4864","slug":"rajasthan-jaipur-high-security-system-responded-against-the-fire-accident","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"जयपुर अग्निकांड: हाईटेक मकान ही लील गया 5 जिंदगियां, आग लगते ही आॅटो लॉक हो गए घर के सभी दरवाजे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जयपुर अग्निकांड: हाईटेक मकान ही लील गया 5 जिंदगियां, आग लगते ही आॅटो लॉक हो गए घर के सभी दरवाजे
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Sat, 13 Jan 2018 10:30 AM IST
विज्ञापन
घटनास्थल की तस्वीरें
घर में लगे हाई सेंसर सिस्टम ही 5 लोगों की मौत का सबब बन गए और टेक्नोलॉजी एक बार फिर से जानलेवा ही साबित हुई। जयपुर के विद्याधर नगर क्षेत्र में घर में सिलेंडर फटने के बाद लगी आग में घर के 5 लोगों की मौत से आज पूरा शहर स्तब्ध है।
बताया गया है कि मकान मालिक संजीव घर का ये मकान पूरी तरह से हाईटेक था जहां आपातकालीन समय में घर की सुरक्षा करने के लिए सेंसरयुक्त उपकरण लगे थे। मगर आग लगने के बाद घर के सभी दरवाजे आॅटो लॉक हो गए जिससे घर के 5 सदस्यों को गेटों से बाहर निकलने का मौका ही नहीं मिला। अक्सर ऐसा हमने कारों में भी होते हुए देखा है जहां हल्का सा धुआं उठने से ही कार के दरवाजे अपने आप बंद हाो जाते है वैसा ही आग की भेंट चढ़े इस घर में भी हुआ।

Trending Videos
घर के पीछे बालकनी पर लगी थी जाली, नहीं तो वहां से निकल सकते थे
घटनास्थल की तस्वीरें
चारों ओर से आग की लपटों से घिरे घर के सदस्यों के पास पीछे बालकनी से निकलने का मौका था मगर मकान मालिक ने उसके खुले हिस्सों को भी जाली से कवर कराया हुआ था। ऐसे में घर के अंदर फंसे लोगों के पास बालकनी के रास्ते बाहर निलकने का एक ही मौका था मगर सुरक्षा कवच ही 5 लोगों की अकाल मौत का कारण बन गया।