{"_id":"6061f4c9b599972cbe758985","slug":"rajasthan-heat-wave-in-many-cities-churu-bharatpur-karauli-crosses-43-degree","type":"story","status":"publish","title_hn":"तप उठा राजस्थान: कई शहरों में गर्मी के तीखे तेवर, चूरू, भरतपुर, करौली में पारा 43 पार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तप उठा राजस्थान: कई शहरों में गर्मी के तीखे तेवर, चूरू, भरतपुर, करौली में पारा 43 पार
Mon, 29 Mar 2021 09:09 PM IST
सुरेंद्र जोशी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,
Published by: सुरेंद्र जोशी
Updated Mon, 29 Mar 2021 09:09 PM IST
सार
- होली के दूसरे दिन से ही देश के कई हिस्सों में गर्मी झुलसाने लगी
- अप्रैल में यदि मौसम नहीं बदला तो प्रचंड गर्मी के लिए तैयार रहिये
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : पीटीआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अभी मार्च महीना खत्म भी नहीं हुआ है और राजस्थान में गर्मी झुलसाने लगी है। होली के दूसरे ही दिन सूरज ने तेवर दिखाए और राज्य के अधिकतर हिस्सों में अधिकतम तापमान सामान्य से सात डिग्री सेल्सियस चढ़ गया। चूरू, भरतपुर, करौली में अधिकतम तापमान 43 डिग्री सेल्सियस से अधिक दर्ज किया गया। आगामी दिनों में कई स्थानों पर लू चलने की संभावना है।
विज्ञापन
सोमवार को कहां कितना रहा अधिकतम तापमान
शहर डिग्री सेल्सियस
चूरू 43.3
भरतपुर 43.1
कोटा 42.8
करौली 43.1
बाडमेर 42.6
फलौदी 42.6
पिलानी 41.9
सवाईमाधोपुर 41.8
धौलपुर 41.7
बीकानेर 41.7
जैसलमेर 41.6
चित्तौड़गढ़ 41.6
अलवर 41.4
न्यूनतम तापमान भी पांच डिग्री तक बढ़ा
मौसम विभाग के अधिकारियों ने बताया कि राज्य के अधिकतर हिस्सों में न्यूनतम तापमान भी सामान्य से दो से पांच डिग्री सेल्सियस अधिक दर्ज किया गया। राज्य के अधिकतर हिस्सों में न्यूनतम तापमान 28.8 डिग्री सेल्सियस से लेकर 12.4 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया।
विज्ञापन
यहां चल सकती है लू
आगामी 48 घंटों के दौरान, झुंझुनूं व कोटा जिलों में कहीं-कहीं लू चलने की संभावना जताई गई है। वहीं बीकानेर, बाड़मेर, जैसलमेर, चूरू, जोधपुर, नागौर जिलों में कहीं-कहीं तीव्र लू चलने का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।
विज्ञापन