{"_id":"593eb4021126f4c50b8b4aac","slug":"rajasthan-government-will-buy-garlic-from-farmers","type":"story","status":"publish","title_hn":"एमपी से सबक, राजस्थान में किसानों से लहसुन खरीदेगी सरकार ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एमपी से सबक, राजस्थान में किसानों से लहसुन खरीदेगी सरकार
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Mon, 12 Jun 2017 09:02 PM IST
विज्ञापन
लहसुन के बोरे
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देश के कई इलाकों भड़के किसान आंदोलन को देखते हुए राजस्थान सरकार गंभीर हो गई है। सरकार ने कोटा में लहसुन खरीद की घोषणा की है। हाड़ौती में लहसुन की बम्पर फसल को देखते हुए किसान आंदोलन की राह पर है।
सहकारिता मंत्री अजय सिंह किलक ने सोमवार को बताया कि प्रदेश के किसानों से लहसुन खरीद की जाएगी। इसके लिए केंद्र सरकार से भी अनुमति मिल गई है। यह लहसुन खरीद एम.आई.एस. (मार्केट इण्टरवेंशन स्कीम) के तहत होगी। उन्होंने बताया कि राजफैड यह खरीद प्रदेश के पांच केन्द्रों-कोटा, खानपुर, छीपा बडोद, केशोराय पाटन एवं प्रतापगढ़ पर करेगा।
राजफैड किसानों से यह खरीद 3200 रुपए प्रति क्विंटल पर करेगा। उन्होंने बताया कि किसानों से 10 हजार मैट्रिक टन लहसुन की खरीद की जाएगी। खरीद की प्रक्रिया जल्द ही शुरु होगी। इस बारे में अधिकारियों को निर्देश जारी कर दिए हैं।
विज्ञापन
गौरतलब है कि हाड़ौती में इस बार लहसुन की बम्पर फसल हुई है। मंडी में उनका उचित मूल्य नहीं मिलने से किसानों को उनकी लागत भी नहीं मिल पा रही है। इस स्थिति के चलते लहसुन उगाने वाले किसान हाड़ौती आंदोलन कर रहे है। पिछले दिनों वहां जमकर प्रदर्शन भी किया गया। कांग्रेस और भारतीय किसान संघ भी इस मामले को मुद्दा बना रहा है। दूसरी तरफ मध्यप्रदेश में भड़के किसान आंदोलन की आंच इस मुद्दे के चलते यहां तक पहुंचने की आशंका को देखते हुए सरकार ने किसानों को ये राहत देने की घोषणा की है।