{"_id":"599cf8284f1c1bc3028b4653","slug":"rajasthan-government-seek-cbi-probe-in-land-deal-belong-to-vadra-company","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"रॉबर्ट वाड्रा पर संकट! जमीनों से जुड़ी 18 एफआईआर की फाइलें पहुंची सीबीआई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रॉबर्ट वाड्रा पर संकट! जमीनों से जुड़ी 18 एफआईआर की फाइलें पहुंची सीबीआई
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Wed, 23 Aug 2017 09:19 AM IST
विज्ञापन
रॉबर्ट वाड्रा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कई राज्यों के चुनावों में लगातार हार का मुंह देखने के कारण कांग्रेस इन दिनों राजनीतिक वर्चस्व की लड़ाई से लड़ रही है। वहीं एेसे नाजुक समय में पार्टी के सामने कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी के दामाद रॉबर्ट वाड्रा से संबंधित जमीन खरीद मामले फिर उठ खड़े हुए हैं।
विज्ञापन
प्रियंका गांधी के पति रॉबर्ट वाड्रा की कथित कंपनी स्काई लाईट हॉस्पिटलिटी पर राजस्थान के बीकानेर में विवादित तौर पर जमीन सौदों का आरोप हैं। इसी केस की जांच अब राजस्थान सरकार ने सीबीआई से कराने का निर्णय किया है।
विज्ञापन
राजस्थान के गृहमंत्री गुलाबचंद कटारिया के अनुसार विवादित जमीन सौदों के सबंध में बीकानेर के दो पुलिस स्टेशन में कुल 18 एफआईआर दर्ज की गई थीं। जिसमें 16 एफआईआर बीकानेर के गजनेर पुलिस स्टेशन में जबकि दो एफआईआर कोलायत में दर्ज की गई थी।
विज्ञापन
सैंकड़ों हैक्टेयर जमीन का फर्जी दस्तावेजों से हुआ सौदा
फाइल फोटो।
कटारिया के अनुसार केस से सबंधित सभी दस्तावेज और एफआईआर की कॉपी सीबीआई को भेज दी गई है। जानकारी के अनुसार वाड्रा की कंपनी पर आरोप है कि वर्ष 2009 से 2011 के दौरान यह बीकानेर जिले में करीब 375 हैक्टेयर जमीन का फर्जी दस्तावेजों की मदद से सौदा किया गया।
गौरतलब है कि इस केस की जांच प्रवर्तन निदेशालय भी कर रहा हैं। इस सबंध में ईडी कई छापे भी मार चुका है। जानकारी के अनुसार बीकानेर के कोलायत में 30 से ज्यादा गांव ऐसे है जहां जमीन का अवैध बेचान किया गया।
यहां के राजस्व विभाग से कर्मचारियों के अनुसार जिस जमीन के अवैध सौदे किए गए है वह सेना के फायरिंग रेंज के लिए थी। लेकिन भूमाफिया के मदद से फर्जी दस्तावेज तैयार कराकर जमीन बेच दी गई है।