{"_id":"5a01cbee4f1c1b97678b9dd8","slug":"rajasthan-government-restores-suspended-ias-neeraj-k-pawan","type":"story","status":"publish","title_hn":"रिश्वत के आरोप में संस्पेंड आईएएस नीरज के.पवन बहाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रिश्वत के आरोप में संस्पेंड आईएएस नीरज के.पवन बहाल
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Tue, 07 Nov 2017 08:36 PM IST
विज्ञापन
नीरज के. पवन
रिश्वत लेने के आरोप में करीब डेढ़ साल से निलंबित चल रहे आईएएस अधिकारी नीरज के. पवन को आज राज्य सरकार ने बहाल कर दिया।
एनआरएचएम के रिश्वत प्रकरण में फंसने के राज्य सरकार ने नीरज के. पवन को पिछले साल 30 मई को निलंबित किया था। सूत्रों के अनुसार, पवन पिछले दिनों राज्य के मुख्य सचिव अशोक जैन से मिले थे और तभी से उनकी बहाली की अटकलें लगाई जा रही थी।
एसीबी ने एनएचआरएम रिश्वत प्रकरण में पिछले साल पवन और 4 अन्य के खिलाफ मामला दर्ज कर गिरफ्तार किया था। इस दौरान पवन और चार अन्य से जुड़े 18 ठिकानों पर एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम ने छापा मारा था। आरोप है कि आईएएस नीरज ने दलाल के जरिए नियमित रूप से कैश ही नहीं चैक से भी रिश्वत की राशि ली।
नीरज के. पवन भ्रष्टाचार के आरोप में फंसे दूसरे आईएएस अधिकारी हैं जिन्हें राज्य सरकार ने बहाल किया है। इससे पहले खान घोटाले के आरोपी अशोक सिंघवी को राज्य सरकार ने पिछले दिनों बहाल किया था।