फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Rajasthan Government raises wheat procurement date on support price

किसानों को राहत: न्यूनतम समर्थन मूल्य पर गेहूं की खरीद 30 जून तक

Wed, 14 Jun 2017 04:00 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Wed, 14 Jun 2017 04:00 PM IST
विज्ञापन
Rajasthan Government raises wheat procurement date on support price
गेहूं - फोटो : अमर उजाला
केंद्र सरकार के निर्देश के बाद राज्य सरकार ने भी समर्थन मूल्य पर गेहूं की खरीद 30 जून तक करने की घोषणा की है। 
विज्ञापन

 
खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग के शासन सचिव राजीव सिंह ठाकुर ने बताया कि खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण मंत्रालय के निर्देशानुसार राज्य में रबी विपणन वर्ष 2017-18 में न्यूनतम समर्थन मूल्य पर गेहूं की खरीद की अवधि 15 जून,2017 से बढ़ाकर 30 जून, 2017 कर दी गई है। उन्होंने बताया कि 1625 रु. प्रति क्वि. की दर से 208 खरीद केन्द्रों पर अब तक 12 लाख 18 हजार 073.50 मै.टन गेहूं की खरीद की चुकी है। यह खरीद विभिन्न एजेसिंयों द्वारा की जा रही है जिनमें भारतीय खाद्य निगम द्वारा 9 लाख 55 हजार 563.70, राजफैड द्वारा 2 लाख 35 हजार 593.45 मै.टन, तिलम संघ द्वारा 25 हजार 757 मै.टन एवं नैफेड द्वारा 1159.35 मै.टन खरीद की गई है। यह खरीद 30 मार्च, 2017 से शुरू की गई थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed