{"_id":"597eb6db4f1c1b45708b4935","slug":"rajasthan-government-cancel-the-leave-of-all-doctors","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरकार अलर्ट पर, सभी चिकित्सकों के अवकाश किए निरस्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सरकार अलर्ट पर, सभी चिकित्सकों के अवकाश किए निरस्त
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Mon, 31 Jul 2017 11:26 AM IST
विज्ञापन
आर्मी का बचाव अभियान
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाढ़ के हालात को नियंत्रण में करने के लिए सभी प्रकार के प्रयास सरकार की ओर से किए जा रहें है। इसी के चलते राजस्थान में सरकार ने सभी चिकित्सकों के अवकाश निरस्त कर दिए हैं।
विज्ञापन
जन स्वास्थ्य निदेशक डॉ वी के माथुर के अनुसार चिकित्सकों के साथ नर्सिंगकर्मियों के अवकाश भी कैंसिल किए गए है। राज्य के स्वास्थ्य मंत्री कालीचरण सर्राफ के निर्देश पर यह कदम उठाया गया। इसका प्रमुख कारण बताया जा रहा है कि बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में चिकित्सकीय सुविधाओं को बढ़ाया जाएगा।
विज्ञापन
साथ ही स्वास्थ्य विभाग की टीमों को भी अलर्ट पर रखा गया है। वहीं मुख्य रुप से बाढ़ प्रभावित क्षेत्र जालोर के सांसद देवजी पटेल का कहना है कि उनकी मुख्यमंत्री से अपील रहेगी कि वे नर्मदा कैनाल के लिए पैकेज दें।
विज्ञापन
क्योंकि लगातार बारिश से कैनाल को काफी नुकसान पहुंचा है। इसके अतिरिक्त छोटे किसानों को भी राहत मिले व जिन लोगों के कच्चे घर बारिश में टूट गए है उन्हें भी मदद दी जाए।