{"_id":"599548ae4f1c1b806e8b49dd","slug":"rajasthan-government-and-hpcl-signed-mou-over-barmer-refinery","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाड़मेर रिफाइनरी को लेकर राज्य सरकार और HPCL के बीच हुआ एमओयू ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाड़मेर रिफाइनरी को लेकर राज्य सरकार और HPCL के बीच हुआ एमओयू
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Thu, 17 Aug 2017 02:03 PM IST
विज्ञापन
डेमो इमेज
राजस्थान के बाड़मेर जिले में रिफाइनरी को लेकर राज्य सरकार और एचपीसीएल यानी हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड के बीच करार हो गया है। आज राज्य सरकार और एचपीसीएल ने सीएम वसुंधरा राजे की मौजूदगी में सीएमओ में एक ज्वाइंट वेंचर एग्रीमेंट किया, इसमें एचपीसीएल के पदाधिकारी भी मौजूद रहे।
ज्वाइंट एग्रीमेंट के दौरान प्रमुख सचिव पेट्रोलियम अपर्णा अरोड़ा ने और एचपीसीएल के रिफाइनरी निदेशक वी.शिनॉय ने एमओयू पर हस्ताक्षर किए।
बताया जा रहा है कि ज्वाइंट वेंचर एग्रीमेंट की प्रक्रिया होते ही अब बाड़मेर रिफाइनरी को केंद्रीय वन एवं पर्यावरण मंत्रालय की ओर से पचपदरा में रिफाइनरी लगाने की अनुमति मिल जाएगी। आज एग्रीमेंट के साथ राज्य सरकार और एचपीसीएल ने कुछ नियम व शर्तों पर भी हस्ताक्षर किए हैं।
एमओयू पर हस्ताक्षर होने के बाद अब बाड़मेर के पचपदरा में रिफाइनरी लगाने की कवायद और भी ज्यादा रफ्तार पकड़ेगी और जल्द इसका निर्माण पूरा होते ही यहां आॅयल प्रोसेसिंग शुरू की जाएगी।