फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Rajasthan: Corona knocks after three months in Tonk, 167 positives found in a week in Jaipur

राजस्थान: टोंक में तीन महीने बाद कोरोना की दस्तक, जयपुर में एक सप्ताह में 167 पॉजिटिव मिले

Mon, 27 Dec 2021 09:47 PM IST
सुरेंद्र जोशी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: सुरेंद्र जोशी Updated Mon, 27 Dec 2021 09:47 PM IST
सार

जयपुर में पिछले एक सप्ताह मे 167 केस मिले हैं। अब राजस्थान में सक्रिय मरीजों की संख्या बढ़कर 350 से ज्यादा हो गई।

विज्ञापन
Rajasthan: Corona knocks after three months in Tonk, 167 positives found in a week in Jaipur
राजस्थान में कोरोना के मामले - फोटो : पीटीआई

विस्तार

राजस्थान में पिछले 24 घंटे में कोरोना संक्रमण के 59 नए केस  आए हैं। टोंक जिले में साढ़े तीन महीने बाद सोमवार को कोरोना के तीन नए केस मिले। सोमवार को जयपुर, बीकानेर, अजमेर, गंगानगर में आठ मरीज मिले। 

विज्ञापन


जयपुर में पिछले एक सप्ताह मे 167 केस रिपोर्ट हुए हैं। अब राजस्थान में सक्रिय मरीजों की संख्या बढ़कर 350 के पार हो गई। टोंक में इससे पहले कोरोना का मरीज 14 सितंबर को मिला था। 29 सितंबर के बाद जिला कोरोना मुक्त हो गया था। राज्य में कोरोना से 9,55,539 लोग संक्रमित हो चुके हैं। इनमें से 8,963 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं 9,46,222 लोग सुधर चुके हैं। 
विज्ञापन


राजस्थान के चिकित्सा विभाग की रिपोर्ट के अनुसार सर्वाधिक 43 मामले जयपुर में मिले हैं। इसके अलावा बीकानेर, गंगानगर में 4-4, टोंक में 3, अजमेर में 2, कोटा, प्रतापगढ़ और सीकर में एक-एक मरीज मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन


अभी कहां कितने सक्रिय केस
कुल सक्रिय केस 354
जयपुर 205
अजमेर 25
बीकानेर 22
भीलवाड़ा 14
जोधपुर व उदयपुर में 13-13
गंगानगर 11
प्रतापगढ़ 10 

इन जिलों में 10 से कम केस मिले
उधर, अलवर, बाड़मेर, भरतपुर, जैसलमेर, झुंझुनूं, कोटा, पाली, सीकर, सिरोही और टोंक जिलों में 10 से कम सक्रिय केस हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed