{"_id":"63d35734338f92261f78cd2b","slug":"rajasthan-cm-gehlot-and-pcc-chief-govind-singh-dotasara-ajmer-sharif-will-offer-chadar-to-sonia-gandhi-2023-01-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan: सीएम गहलोत और पीसीसी चीफ डोटासरा जाएंगे अजमेर शरीफ, सोनिया गांधी की चादर चढ़ाएंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan: सीएम गहलोत और पीसीसी चीफ डोटासरा जाएंगे अजमेर शरीफ, सोनिया गांधी की चादर चढ़ाएंगे
Fri, 27 Jan 2023 10:16 AM IST
अरविंद कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: अरविंद कुमार
Updated Fri, 27 Jan 2023 10:16 AM IST
सार
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा शुक्रवार को अजमेर दरगाह शरीफ जाएंगे और सोनिया गांधी की चादर पेश करेंगे। गहलोत पंजाब के जालंधर में सांसद स्वर्गीय संतोख सिंह चौधरी के अंतिम अरदास में शामिल होने भी जाएंगे।
विज्ञापन
अशोक गहलोत और गोविंद सिंह डोटासरा
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा शुक्रवार को अजमेर में ख्वाजा मोइनुद्दीन चिश्ती की दरगाह पर चादर पेश करेंगे। गहलोत और डोटासरा दोपहर 3.15 बजे यूपीए चेयरपर्सन सोनिया गांधी की ओर से चादर पेश करेंगे। इसके बाद देर शाम को जयपुर लौटने का कार्यक्रम है।
विज्ञापन
इससे पहले मुख्यमंत्री अशोक गहलोत शुक्रवार को पंजाब के जालंधर जाएंगे। गहलोत दोपहर 12 बजे ल्यालपुर खालसा कॉलेज में जालंधर के सांसद रहे स्वर्गीय संतोख सिंह चौधरी के भोग और अंतिम अरदास कार्यक्रम में शामिल होंगे। दोपहर 1.30 बजे गहलोत जालंधर से रवाना होकर दोपहर 2:30 बजे किशनगढ़ एयरपोर्ट पहुंचेंगे। हेलीकॉप्टर से अजमेर पहुंच कर दरगाह शरीफ पर चादर चढ़ाने का कार्यक्रम है।
विज्ञापन
पीसीसी चीफ अजमेर में लेंगे 'हाथ से हाथ जोड़ो' अभियान की बैठक...
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा शुक्रवार को अजमेर दौरे पर रहेंगे। डोटासरा सुबह 11 से लेकर दोपहर 3 बजे तक अजमेर संभाग के हाथ से हाथ जोड़ो अभियान के कार्यकर्ताओं से संवाद करेंगे। डोटासरा का शाम 6 बजे जयपुर लौटने का कार्यक्रम है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष डोटासरा 28 जनवरी को जयपुर संभाग के हाथ से हाथ जोड़ो अभियान के कार्यकर्ताओं से संवाद करेंगे।
विज्ञापन
28 से 30 जनवरी तक डोटासरा श्रीनगर दौरे पर रहेंगे...
डोटासरा 28 जनवरी को शाम 4 बजे जयपुर से विशेष विमान से जम्मू कश्मीर के श्रीनगर जाने का कार्यक्रम है। वह 30 जनवरी तक जम्मू कश्मीर के श्रीनगर में ही रहेंगे। 30 जनवरी को भारत जोड़ो यात्रा का समापन जम्मू कश्मीर के शेर-ए-कश्मीर स्टेडियम में होगा। कार्यक्रम में राहुल गांधी के साथ पीसीसी चीफ भी शामिल होंगे।