फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   rajasthan cabinet Decision: Vehicles indulged in smuggling will be seized like Excise Act

गोवंश तस्करी की बढ़ती वारदातों को रोकने के लिए सरकार ने किया ये अहम फैसला

Mon, 26 Feb 2018 03:59 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Mon, 26 Feb 2018 03:59 PM IST
विज्ञापन
rajasthan cabinet Decision: Vehicles indulged in smuggling will be seized like Excise Act
cow smuggler, alwar - फोटो : अमर उजाला

गोवंश की तस्करी के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। सरकार ने इस पर लगाम लगाने के लिए केबिनेट की बैठक में अहम फैसले लिए हैं।

विज्ञापन


राजस्थान में आज केबिनेट की बैठक मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे की अध्यक्षता में संपन्न हुई। इस बैठक में गोतस्करी की रोकथाम के लिए नियमों में संशोधन, विभिन्न संस्थाओं को जमीन आवंटन और ओबीसी आरक्षण के प्रावधानों में स्पष्टीकरण को लेकर निर्णय हुए।
विज्ञापन


बैठक के बाद संसदीय कार्य मंत्री राजेंद्र राठौड़ ने बताया कि गोवंश की तस्करी को रोकने के सरकार सख्त कदम उठाएंगी। इसके तहत मौजूदा नियमों में संशोधन का निर्णय किया है। गोतस्करी में लिप्त वाहन को आबकारी अधिनियम की तरह जब्त किया जाएगा और प्राधिकृत अधिकारी को अभियुक्तों की गिरफ्तारी के अधिकार सौंपने का निर्णय किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

नहीं थम रहीं मुठभेड़

rajasthan cabinet Decision: Vehicles indulged in smuggling will be seized like Excise Act
cow smuggler, alwar - फोटो : अमर उजाला
राजस्थान का मेवात इलाके में गोतस्करी के मामले थमने के नाम नहीं ले रहे है। शनिवार की देर रात भी पुलिस और गोतस्करों के बीच अलवर के रैणी में मुठभेड़ हुई। इस दौरान एक कथित गोतस्कर भागते समय गाड़ी से कूदा और फिर टायरों में फंसने से उसकी मौत हो गई। 

इससे पहले भी यहां कई मामले सामने आ चुके हैं। राजस्थान में भरतपुर, अलवर, दौसा इलाकों से गोवंश की तस्करी कर उन्हें हरियाणा, यूपी के बूचड़खानों में ले जाया जाता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed