फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Rajasthan bypolls : Photo with names of candidates, for the first time in the Lok Sabha elections

उपचुनाव: लोकसभा चुनाव में पहली बार ईवीएम पर प्रत्याशियों की फोटो भी

Fri, 19 Jan 2018 06:11 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Fri, 19 Jan 2018 06:11 PM IST
विज्ञापन
Rajasthan bypolls : Photo with names of candidates, for the first time in the Lok Sabha elections
राजस्थान में होने वाले लोकसभा और विधानसभा उपचुनावों में इस बार ईवीएम मतपत्र पर प्रत्याशियों के नाम के साथ उनकी फोटो भी लगी दिखाई देगी। देश में किसी भी लोकसभा चुनाव में पहली बार ऐसा प्रयोग किया जा रहा है।
विज्ञापन


प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी अश्विनी भगत ने बताया कि निर्वाचन क्षेत्र में एक ही नाम के दो प्रत्याशी होने की स्थिति में मतदाताओं की भ्रांति दूर करने के लिए भारत निर्वाचन आयोग ने यह व्यवस्था दी है। इसके तहत मतपत्र पर चुनाव लड़ने वाले प्रत्याशी की 2 गुणा 2.5 सेमी आकार की फोटो भी लगी होगी।
विज्ञापन


नई व्यवस्था के तहत ईवीएम मतपत्र पर अब प्रत्याशी का नाम, फोटो और अंत में चुनाव चिन्ह दर्शाया जाएगा। नोटा में फोटो की जगह स्थान खाली रखा जाएगा तथा नोटा का चिन्ह भी अंकित होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

यहां होने हैं उपचुनाव

Rajasthan bypolls : Photo with names of candidates, for the first time in the Lok Sabha elections
demo pic
भगत ने बताया कि सेवा नियोजित मतदाताओं को भेजे जाने वाले मतपत्रों में भी फोटो अंकित होगी, लेकिन उन मतपत्रों में सबसे पहले प्रत्याशी का अंग्रेजी और हिंदी में नाम, फिर चुनाव चिन्ह और आखिर में फोटो अंकित होगी।

गौरतलब है कि इन उपचुनावों में 11 हजार 580 सेवा नियोजित मतदाता मताधिकार का प्रयोग कर सकेंगे। इससे पहले प्रदेश के धौलपुर विधानसभा उप चुनाव में यह प्रयोग किया जा चुका है, लेकिन लोकसभा के किसी भी चुनाव में यह प्रयोग पहली बार किया जाएगा।

प्रदेश के अलवर और अजमेर लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र और भीलवाड़ा जिले के मांडलगढ़ विधानसभा में आगामी 29 जनवरी को चुनाव करवाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed