{"_id":"5a3ddc4a4f1c1b6e468bc257","slug":"rajasthan-bus-drown-in-banas-river-more-than-25-people-died","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"राजस्थान: नदी में बस गिरने से 33 की मौत, सीएम ने ली हादसे की जानकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजस्थान: नदी में बस गिरने से 33 की मौत, सीएम ने ली हादसे की जानकारी
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Sat, 23 Dec 2017 01:13 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक ड्राइवर की लापरवाही के कारण राजस्थान के सवाई माधोपुर में 33 लोगों की मौत हो गई। हादसा सवाई माधोपुर के नजदीक दुब्बी बनास पुलिया पर हुआ। यहां आज सुबह करीब आठ बजे एक निजी कंपनी की बस बनास पुलिया की रेलिंग तोड़ते हुए नदी में जा गिरी। हादसे में एक दर्जन से ज्यादा लोग गंभीर रूप से घायल हुए है। हादसा इतना दर्दनाक था कि अधिकतर लोगों की मौत मौके पर ही हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर एनडीआरएफ की टीम के साथ एक दर्जन से ज्यादा एम्बुलेंस मौके के लिए रवाना की गई।
विज्ञापन
सीएम ने ली हादसे की जानकारी
नदी में गिरी बस
राजस्थान की मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने हादसे की जानकारी लेते हुए सभी अधिकारियों को मौके पर पहुंचने और घायलों की देखभाल के लिए निर्देश दिए हैं। जिला प्रशासन के अनुसार मौत का आंकड़ा अभी और बढ़ सकता है। घायलों को सवाई माधोपुर के सरकारी व निजी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। जानकारी के अनुसार यह बस सवाई माधोपुर से नजदीक के गांव स्थित रामेदव मंदिर जा रही थी।