{"_id":"5a76a0ae4f1c1bff388b642f","slug":"rajasthan-bundi-man-killed-his-younger-brother-in-doubt-of-illicit-relationship-with-his-wife","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"अवैध संबंधों के शक ने घोंटा रिश्तों का गला, बड़े भाई ने छोटे भाई की कर दी हत्या, पत्नी को किया घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अवैध संबंधों के शक ने घोंटा रिश्तों का गला, बड़े भाई ने छोटे भाई की कर दी हत्या, पत्नी को किया घायल
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Sun, 04 Feb 2018 12:28 PM IST
विज्ञापन
डेमो इमेज
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पत्नी के छोटे भाई से अवैध संबंधों के शक में एक पति द्वारा अपने छोटे भाई को मौत के घाट उतार देने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। रिश्तों को शर्मसार कर देने वाली ये घटना राजस्थान के बूंदी जिले के तालेड़ा थाना क्षेत्र से सामने आई है जहां भरता बावड़ी में शुक्रवार देर रात 3 बजे बड़े भाई ने अपनी पत्नी तथा छोटे भाई के बीच अवैध संबंधों के शक के चलते छोटे भाई की रात को सोने के दौरान लोहे के पाइप से वार कर हत्या कर दी।
पुलिस के अनुसार गिरिराज पुत्र उच्छब लाल ने अपने सगे छोटे भाई कैलाश की लोहे के पाइप से वार करके हत्या कर दी। बीच बचाव में आई उसकी पत्नी को भी गिरिराज ने नही छोड़ा और उसके सिर, पीठ पर पाइप से प्रहार कर डाले और बुरी तरह घायल कर दिया। गिरिराज की पत्नी को घायल अवस्था में कोटा के एमबीएस में भर्ती कराया गया है।
घटना के समय दो कमरे वाले गिरिराज के मकान में एक कमरे में गिरिराज सो रहा था तो दूसरे कमरे में उसकी पत्नी और देवर कैलाश व और गिरिराज की तीन पुत्रियां अलग अलग सोए हुए थे। गिरीराज ने रात को मौका पाकर भाई कैलाश की हत्या कर दी।
विज्ञापन
घटना की सूचना मिलते ही शनिवार सुबह अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक दशरथ सिंह ने मौके पर पहुंचकर घटना स्थल का जायजा लिया। तालेड़ा एसएचओ पुरुषोत्तम महरिया ने बताया कि आरोपी गिरीराज को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस मृतक ने पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है।

नाता प्रथा से ब्याह कर लाया था पत्नि को
murder
पुलिस सूत्रों अनुसार गिरिराज और कैलाश दोनों भाई भरता बावड़ी गांव के छोटे से मकान में एक साथ रहते थे। दो कमरे वाले इस मकान में एक कमरा बिना दरवाजे का था। कुछ वर्ष पहले गिरिराज नागपुर से महिला को नाता प्रथा के तहत पत्नी बनाकर लाया था। उसके एक पुत्री पहले से ही थी और दो पुत्रियां यहां आने के बाद हुई।
तीसरी पुत्री का जन्म कुछ महिनों पहले ही हुआ था और गिरिराज को उसका देवर कैलाश पीहर से शुक्रवार को ही लेकर गांव पहुंचा था और पहली ही रात को यह वारदात हो गई। ग्रामीणों का कहना है कि गिरिराज को लंबे समय से अपने कुंवारे भाई और नातायत पत्नी के बीच अवैध संबंधों का शक तो था। इसको लेकर भाइयों के बीच तनाव भी चल रहा था।