फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Rajasthan: bi-election on Sujangarh, Sahada and Rajsamand seats on April 16, Gehlot and Pilot will hold public meetings on Tuesday

राजस्थान: सुजानगढ़, सहाड़ा व राजसमंद सीटों पर 16 अप्रैल को उपचुनाव, गहलोत व पायलट की मंगलवार को सभाएं

Mon, 29 Mar 2021 07:47 PM IST
सुरेंद्र जोशी न्यूज डेस्क, अमर उजाला,
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, Published by: सुरेंद्र जोशी Updated Mon, 29 Mar 2021 07:47 PM IST
सार

  • राजस्थान की तीन विधानसभा सीटों पर 16 अप्रैल को उपचुनाव
  • सत्तारूढ़ कांग्रेस सरकार का होगा शक्ति परीक्षण

विज्ञापन
Rajasthan: bi-election on Sujangarh, Sahada and Rajsamand seats on April 16, Gehlot and Pilot will hold public meetings on Tuesday
ईवीएम-वीवीपैट (फाइल फोटो) - फोटो : PTI

विस्तार

होली का त्योहार बीतने के साथ ही राजस्थान में तीन विधानसभा सीटों के लिए 16 अप्रैल को होने वाले उपचुनाव की सरगर्मी तेज हो जाएगी। सुजानगढ़, सहाड़ा व राजसमंद सीटों पर उपचुनाव होने हैं। ये सीटें संबंधित विधायकों के निधन के कारण रिक्त हुई हैं। 

विज्ञापन


निर्वाचन विभाग के प्रवक्ता के अनुसार उपचुनाव में अब तक कुल 16 उम्मीदवारों द्वारा 17 नामांकन पत्र दाखिल किए जा चुके हैं। 30 मार्च नामांकन करने का अंतिम दिन होगा। नामांकन पत्रों की 31 मार्च को जांच की जाएगी जबकि तीन अप्रैल तक उम्मीदवार नाम वापस ले सकेंगे। 17 अप्रैल को सुबह सात बजे से शाम छह बजे तक मतदान होगा जबकि मतगणना दो मई को करवाई जाएगी।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री अशोक गहलोत व पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट मंगलवार को तीनों विधानसभा क्षेत्रों में चुनावी सभाओं को संबोधित करेंगे। इन सीटों पर नामांकन का मंगलवार को आखिरी दिन है। कांग्रेस प्रवक्ता ने बताया कि मुख्यमंत्री गहलोत 30 मार्च को चूरू, भीलवाड़ा व राजसमंद जिलों के दौरे पर रहेंगे जहां वे कांग्रेस प्रत्याशियों के समर्थन में सभाओं को संबोधित करेंगे। तय कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री गहलोत जयपुर से हेलीकॉप्टर से सुबह 11 बजे सुजानगढ़ (चूरू) जाएंगे। इसके बाद उनका दोपहर 1.15 बजे सहाड़ा (भीलवाड़ा) तथा अपराह्न तीन बजे राजसमंद पहुंचने का कार्यक्रम है। पार्टी सूत्रों के अनुसार कांग्रेस महासचिव व प्रदेश प्रभारी अजय माकन, कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविंदसिंह डोटासरा व सचिन पायलट के भी उनके साथ जाने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कांग्रेस ने दो सीटों पर बेटे व पत्नी को बनाया प्रत्याशी 
कांग्रेस ने सुजानगढ़ सीट पर मनोज कुमार मेघवाल को उतारा है जो कि मास्टर भंवरलाल मेघवाल के बेटे हैं। मास्टर भंवर लाल गहलोत सरकार में कैबिनेट मंत्री थे, जिनके निधन से यह सीट खाली हुई है। पार्टी ने सहाड़ा सीट पर गायत्री देवी को प्रत्याशी बनाया है जो इसी सीट से पूर्व विधायक कैलाश त्रिवेदी की पत्नी हैं। त्रिवेदी के निधन से यह सीट खाली हुई है। 

राजसमंद में तनसुख बोहरा को टिकट
वहीं राजसमंद सीट भाजपा के विधायक किरण माहेश्वरी के निधन से खाली हुई है। कांग्रेस ने यहां पर अपेक्षाकृत नए चेहरे तनसुख बोहरा को अपना उम्मीदवार बनाया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed