{"_id":"5a899d4f4f1c1bef7b8b80cb","slug":"rajasthan-beawar-cylinder-blast-in-marriage-function-funeral-of-ten-people-in-jodhpur","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"ब्यावर दुखांतिका: एक ही परिवार के 10 लोगों को चिता पर देख रो पड़ा शहर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ब्यावर दुखांतिका: एक ही परिवार के 10 लोगों को चिता पर देख रो पड़ा शहर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Sun, 18 Feb 2018 09:17 PM IST
विज्ञापन
जोधपुर में शवों का एकसाथ हुआ अंतिम संस्कार(इनसेट)
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यावर में हुए हादसे में एक ही परिवार के दस लोगों की मौत हो गई। सभी के शव ब्यावर से जोधपुर लाए गए तो चीख-पुकार मच गई। दस लोगों का एकसाथ अंतिम संस्कार होते देख हर कोई रो पड़ा।
दरअसल, जोधपुर जिले के रहने वाले परिवार के लोग ब्यावर में अपने भांजे के विवाह में पीपाड़ कस्बे से मायरा लेकर गए थे। ब्यावर में हुए गैस सिलेंडर विस्फोट में सुथारों का बास निवासी बसंत छिपा दर्जी के परिवार के 10 लोगों की मौत हो गई। इसके बाद आज जैसे ही मृतको के शव पीपाड़ लाए गए तो पूरे इलाके में शोक छा गया।

अंतिम संस्कार में हजारों लोग थे मौजूद
पीपाड़ में अपनों के शव जैसे ही लाए गए, पीड़ित परिवार के घर के बाहर खड़े हजारों लोगों की आंखे नम हो गई। शवों को घर के बाहर ही विशेष वाहन में रखकर यहां से सीधे श्मशान ले जाया गया। जिसके बाद गमगीन माहौल में सभी शवों का अंतिम संस्कार किया गया।
इस दौरान केन्द्रीय विधि राज्यमंत्री पी.पी. चौधरी, जनजाति मंत्री कमसा मेघवाल, पूर्व मंत्री राजेन्द्र चौधरी, राज्य सभा सांसद रामनारायण डूडी, पूर्व सांसद बद्रीराम जाखड़ सहित अन्य जन प्रतिनिधियों ने भी पीड़ित परिवार से मिलकर उन्हें ढांढस बंधाया। यहां अंतिम संस्कार के दौरान हजारों लोग मौजूद रहे।