फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Rajasthan: Ashok ji, you stop the marriages, my girlfriends marriage will also stop, a boyfriends appeal

राजस्थान: 'अशोक जी, आप ही शादियों पर रोक लगा दो, मेरी गर्लफ्रेंड की है वो भी रुक जाएगी'

Sun, 09 May 2021 05:21 PM IST
सुरेंद्र जोशी डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, जयपुर
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, जयपुर Published by: सुरेंद्र जोशी Updated Sun, 09 May 2021 05:21 PM IST
सार

राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत से उनके फेसबुक पर एक युवक ने यह गुहार लगाई थी। यह सोशल मीडिया में जमकर वायरल हो गई।
 

विज्ञापन
Rajasthan: Ashok ji, you stop the marriages, my girlfriends marriage will also stop, a boyfriends appeal
अंकुर दौरवाल नामक फेसबुक यूजर ने की थी सीएम से गुहार - फोटो : social media

विस्तार

राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत ने एक मई को अपने फेसबुक पेज पर राज्य के लोगों से कोरोना महामारी के चलते शादियां नहीं करने की अपील की थी। उनकी इस अपील में एक युवक को अपनी गर्लफ्रेंड की शादी रुकवाने का मौका नजर आ गया। फिर क्या था, उसने सीएम से गुहार की- 'अशोक जी आप ही शादियों पर रोक लगा दो मेरी गर्लफ्रेंड की शादी होने वाली है, वह भी रुक जाएगी।' 

विज्ञापन


जैसे ही युवक ने सीएम से यह गुहार की फेसबुक यूजर्स ने उसका स्क्रीन शॉट लेकर वायरल कर दिया। यह सोशल मीडिया में जमकर वायरल हो रहा है। 

राजस्थान मंत्रिमडल ने बृहस्पतिवार को 10 मई से 24 मई के बीच राज्य में सख्त लॉकडाउन लगाने का फैसला किया है। इसके मुताबिक अधिकतम 11 लोगों की उपस्थिति में ही अदालत या घर में शादी समारोह आयोजित करने की अनुमति दी गई है। इससे पहले एक मई को मुख्यमंत्री गहलोत ने अपने फेसबुक पेज के जरिए राज्य की जनता से अपील की थी कि जिनके घरों में शादियां हैं वो फिलहाल उन्हें टाल दें। संक्रमण की चेन को तोड़ने के लिए उन्होंने इसे जरूरी बताया था।
विज्ञापन


सीएम की उक्त पोस्ट पर चार मई को एक युवक ने कमेंट कर गुहार लगाई। अंकुर दौरवाल नाम के फेसबुक यूजर ने सीएम से जो गुहार लगाई उसे देख फेसबुक यूजर्स को मजा आ गया। उन्होंने उसे तुरंत वायरल कर दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


युवक ने यह गुहार लगाई थी
अंकुर दौरवाल नामक युवक ने सीएम से शादियों पर पाबंदी की गुहार लगाते हुए कमेंट किया- 'आप ही रोक लगा दो अशोक जी, कल मेरी GF की शादी है तो वो भी रुक जाएगी। आप एक काम करो आज रात को ही गाइडलाइन निकाल दो ताकि पांच मई से जो शादियां हैं सब कैंसिल हो जाएं. अशोक जी प्लीज'। इसके बाद यह कमेंट सोशल मीडिया में शेयर होने लगा। यह देख अंकुर ने करीब चार घंटे बाद इसे डिलीट कर दिया। 


कोटा में एक दिन में 75 शादियां स्थगित
राजस्थान में लागू लॉकडाउन का पालन कराने के अभियान के तहत कोटा ग्रामीण जिले की पुलिस ने उन परिवारों से संपर्क किया जहां शादी होनी थी और एक दिन में ही 75 शादियां स्थगित कराई। पुलिस उपाधीक्षक और इटावा के सीओ विजयशंकर शर्मा ने बताया कि उप पुलिस महानिरीक्षक (डीआईजी) रविदत्त गौड़ के इलाके के दौरे के दौरान आश्रम दिगोड पुलिस थाने के दो बीट सिपाहियों और कैथुन पुलिस थाने के नवनीत ने बताया कि उन्होंने तीन परिवारों से संपर्क किया और इस महीने होने वाली शादी को स्थगित करने के लिए मनाया।उक्त सिपाहियों को 1,100 रुपये का पुरस्कार दिया गया है।



कोटा ग्रामीण के पुलिस अधीक्षक शरद चौधरी के मार्गदर्शन में शनिवार सुबह ग्राम पंचायत स्तर पर अभियान चलाया गया जिसमें बीट कांस्टेबल और थाना प्रभारियों ने परिवारों से संवाद किया और एक दिन में ही 75 शादियां स्थगित कराई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed