{"_id":"5a9d16ce4f1c1b8a258b5733","slug":"rajasthan-alwar-clash-between-police-and-goose-smuggler-in-tapukara","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस और गो-तस्करों के बीच हुई लाठी-भाटा जंग, एक गिरफ्तार ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस और गो-तस्करों के बीच हुई लाठी-भाटा जंग, एक गिरफ्तार
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Mon, 05 Mar 2018 03:47 PM IST
विज्ञापन
गिरफ्तार गो-तस्कर
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अलवर जिले में गो-तस्करी का एक बार फिर से मामला सामने आया है जिसमें गो-तस्करों और पुलिस के बीच लाठी भाटा जंग हो गई। अलवर के टपूकड़ा थाना क्षेत्र के तकीया के पास टपूकड़ा थाना पुलिस व गो-तस्कर की आमने-सामने हुई लाठी भाटा जंग में दो पुलिसकर्मी घायल हो गए वहीं एक गो-तस्कर पुलिस ने मौके से गिरफ्तार कर लिया गया। जबकि उसके अन्य साथी अंधेरे का फायदा उठाकर भागने में कामयाब रहे। पुलिस गिरफ्तार आरोपी से पूछताछ कर रही है।
दोनों पुलिसकर्मी सुनील व जयभगवान का ईलाज के बाद छुट्टी दे दी गई । टपूकड़ा थाना पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर देर रात खोरी के पास नाकाबंदी की। कच्चे रास्तों से आ रहे गो-तस्करों ने पुलिस टीम को देख पथराव कर दिया व लाठियों से वार करने लगे।
पुलिसकर्मी भी गो-तस्करों से भिड़ गए व एक गो-तस्कर सद्दाम पुत्र इशाक निवासी उबाराका को मौके पर ही काबू कर लिया व गोवंश मुक्त करा लिए। अन्य तस्कर अंधेरे का लाभ उठाते हुए भागने में कामयाब हो गए। पुलिस गिरफ्तार आरोपी से पूछताछ कर अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास कर रही है ।