शहनाई के बीच सिलेंडरों के धमाकों में दूल्हे की मां समेत 19 लोगों की मौत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गंभीर लापरवाही के चलते शादी समारोह के बीच खुशियों का दौर एक बड़े दर्दनाक हादसे में बदल गया, जिसमें 19 लोगों की जान चली गई। हलवाई के एक छोटे से लालच ने खुशहाली के पूरे मंजर को मातम में बदल डाला।
दरअसल अजमेर के ब्यावर में शादी की तैयारियों के बीच दो से अधिक सिलेंडर फटने से विवाह स्थल का भवन भर-भराकर गिर गया। हादसे में तीन मासूमों सहित 18 लोग काल के ग्रास में समा चुके हैं। साथ ही, हादसे में दो दर्जन से ज्यादा लोग घायल हैं। ब्यावर स्थित कुमावत समाज भवन में एक शादी समारोह के दौरान शुक्रवार देर शाम दो से अधिक सिलेंडर फट गए। धमाका इतना जबरदस्त था कि दो मंजिला विवाह स्थल ढह गया। जिसमें दबने से चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि 15 शवों को राहत बचाव कार्य के दौरान पिछले 36 घंटे से भी ज्यादा समय से चल रहे आॅपरेशन में निकाला जा चुका है। आज ही करीब 10 लाशों को एक एक कर मलबे के ढेर से निकाला गया।
हलवाई कर रहा था ये खतरनाक गलती
मौके पर राहत व बचाव कार्य अभी भी जारी है और कुछ लोगों के और दबे होने की आशंका के चलते उन्हें बाहर निकालने का प्रयास किया जा रहा है। इस हादसे को लेकर मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने अपनी संवेदना जताई है और मृतकों के आश्रितों को मुआवजा स्वरूप 2-2 लाख रुपए देने का ऐलान कर दिया है।
शादी से पहले यहां हेमंत पटलेचा के मायरे की रस्म का कार्यक्रम हो रहा था। इस दौरान खाने की भी तैयारी चल रही थी। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि खाने की तैयारी कर रहा एक हलवाई रिफलिंग के जरिए एक सिलेंडर की गैस दूसरे में डाल रहा था। हलवाई का गैस बचाने का ये लालच सभी पर भारी पड़ गया। इसी दौरान सिलेंडर ने आग पकड़ ली और ब्लास्ट हो गया।
धमाके से जमींदोज हो गया पूरा भवन