फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Rajasthan 87 castes including Jat-Gurjar will get exemption in MBBS fees

Rajasthan: जाट-गुर्जर सहित 87 जातियों को MBBS फीस में मिलेगी छूट, स्टूडेंट्स को सालाना 60,800 रुपये का फायदा

Thu, 12 Jan 2023 01:06 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: अरविंद कुमार Updated Thu, 12 Jan 2023 01:06 PM IST
सार

सरकारी मेडिकल कॉलेजों में ओबीसी और एमबीसी वर्ग के स्टूडेंट्स को गहलोत सरकार फीस में बड़ी छूट देने की तैयारी कर रही है। दोनों वर्ग के स्टूडेंट्स को सालाना लगने वाली ट्यूशन फीस पूरी तरह से माफ होगी।

विज्ञापन
Rajasthan 87 castes including Jat-Gurjar will get exemption in MBBS fees
(सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

ट्यूशन फीस में छूट ओबीसी और एमबीसी वर्ग के उन स्टूडेंट्स को मिलेगी, जो नॉन-क्रीमी लेयर श्रेणी में आते हैं। ओबीसी में जाट, कुमावत, माली, यादव और चारण सहित 82 जातियां शामिल हैं, जबकि एमबीसी में गुर्जर, रैबारी, बंजारा सहित पांच जातियां आती हैं। यदि किसी परिवार की सालाना आय आठ लाख रुपये से कम है तो उस परिवार को नॉन क्रीमी लेयर की श्रेणी में रखा जाएगा। यानी आठ लाख से कम आय वर्ग वाले परिवार के स्टूडेंट्स को ट्यूशन फीस में छूट का फायदा मिलेगा। अगर किसी परिवार की सालाना आय आठ लाख रुपये से अधिक है तो उस परिवार को क्रीमी लेयर की श्रेणी में रखा जाएगा। ऐसे परिवार के स्टूडेंट को फीस में छूट का फायदा नहीं मिलेगा।

विज्ञापन


ओबीसी और एमबीसी वर्ग के स्टूडेंट्स को फीस में छूट देने के लिए मेडिकल एजुकेशन विभाग ने पूरी तैयारी कर ली है। फीस में छूट का प्रस्ताव मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को भेज दिया गया है। मेडिकल एजुकेशन विभाग के प्रमुख सचिव टी रविकांत का कहना है कि सीएम की मंजूरी के बाद इसे कैबिनेट की मीटिंग में रखा जाएगा। उधर, विभाग के अफसरों का कहना है कि यह प्रस्ताव सीएमओ के निर्देश पर ही तैयार किया गया है। इसे जल्दी ही मंजूरी मिलने की संभावना है।
विज्ञापन


छह सरकारी मेडिकल कॉलेजों में मिलेगी छूट...
जिन सरकारी मेडिकल कॉलेजों में ओबीसी और एमबीसी वर्ग के स्टूडेंट्स को छूट मिलने जा रही है, उनमें छह सरकारी मेडिकल कॉलेज शामिल हैं। इनमें जयपुर का एसएमएस मेडिकल कॉलेज, जोधपुर का डॉ. संपूर्णानंद मेडिकल कॉलेज, बीकानेर का सरदार पटेल मेडिकल कॉलेज, कोटा का गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज, अजमेर का जेएलएन मेडिकल कॉलेज और उदयपुर का आरएनटी मेडिकल कॉलेज शामिल हैं। इन मेडिकल कॉलेजों में पढ़ने वाले ओबीसी और एमबीसी वर्ग नॉन क्रीमीलेयर स्टूडेंट्स को सालाना 60,800 रुपए की ट्यूशन फीस माफ होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसएमएस सहित प्रदेश के छह सरकारी मेडिकल कॉलेजों में यह छूट मिलेगी...
राज्य सरकार ने पिछले दिनों सरकारी मेडिकल कॉलेजों और राजस्थान मेडिकल एजुकेशन सोसाइटी के अधीन चल रहे कॉलेजों में गवर्नमेंट सीटों की फीस एक समान निर्धारित कर दी थी। इसके अनुसार ट्यूशन फीस 60,800 रुपये तय की गई थी। ऐसे में यह तय है कि जैसे ही मेडिकल एजुकेशन विभाग के प्रस्ताव पर कैबिनेट की मुहर लगेगी ओबीसी-एमबीसी के स्टूडेंटस को ट्यूशन फीस में छूट मिलनी शुरू हो जाएगी।

एससी-एसटी, ईडब्लूएस और महिलाओं को छूट पहले से...
सरकारी मेडिकल कॉलेजों में एससी-एसटी, ईडब्ल्यूएस और गर्ल्स स्टूडेंट्स को सरकार पहले से ही ट्यूशन फीस की छूट दे रही है। गर्ल्स स्टूडेंट्स और एससी-एसटी वर्ग के स्टूडेंट्स को तो यह छूट काफी पहले से मिल रही थी लेकिन जब से ईडब्ल्यूएस की नई कैटेगरी बनी सरकार ने इस वर्ग को भी एमबीबीएस की पढ़ाई में ट्यूशन फीस में छूट पिछले साल 30 सितंबर से देना शुरू कर दिया था।

ओबीसी-एमबीसी वर्ग की लंबे समय से चल रही थी मांग...
एससी--एसटी वर्ग को फीस में छूट मिलने के कारण ओबीसी और एमबीसी वर्ग भी लंबे समय से फीस में छूट की मांग कर रहा था। 30 सितंबर को ईडब्ल्यूएस को जैसे ही सरकार ने छूट की घोषणा की यह मांग तेज हो गई थी। गुर्जर आरक्षण संघर्ष समिति के अध्यक्ष विजय बैंसला का कहना है कि यह छूट बैक डेट से मिलनी चाहिए, ताकि चालू सत्र के स्टूडेंट्स को इसका फायदा मिल सके।


उधर, गुर्जर आरक्षण संघर्ष समिति के अध्यक्ष विजय बैंसला ने बताया कि जब दूसरे वर्गों को फीस में छूट दी जा रही है तो ओबीसी-एमबीसी वर्ग को भी छूट मिलनी ही चाहिए। इस संबंध में हम सरकार से लगातार मांग कर रहे हैं। हमारी यह भी मांग है कि फीस में छूट चालू सत्र से ही मिले। चूंकि सत्र शुरू हो चुका है, इसलिए सरकार को यह फैसला बैकडेट से लागू करना चाहिए। ताकि मौजूदा सत्र में एडमिशन पाने वाले बच्चों को इसका फायदा मिल सके।

सरकारी मेडिकल कॉलेजों में अभी फीस स्ट्रक्चर इस प्रकार है...

  • ट्यूशन फीस (वार्षिक) : 60,800
  • एडमिशन फीस (वन टाइम) : 17,700
  • कॉशन मनी (वन टाइम) : 7,500
  • स्पोट्र्स फीस (वार्षिक) : 14,700
  • इन्फ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट एंड वेलफेयर फंड (वार्षिक) : 7,500
  • हॉस्टल मेंटीनेंस चार्जेज (सिंगल सीट) : 29,400
  • हॉस्टल मेंटीनेंस चार्जेज (डबल सीट) : 23,500
  • हॉस्टल मेंटीनेंस चार्जेज (ट्रिपल सीट) : 19,100
  • इलेक्ट्रिसिटी एंड वाटर चार्जेज (वार्षिक) : 10,300
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed