लगातार हो रही बारिश के कारण फिर छलक उठी यहां की झीलें
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उदयपुर में इन दिनों लगातार हो रही बारिश के बाद एक बार फिर सभी झीलें छलक गई हैं। वहीं आकादड़ा डेम, नांदेश्वर चैनल और सीसारमा नदी लगातार हो रही पानी के आवक के कारण स्वरूपसागर के अब लम्बे समय तक ओवरफ्लो होते रहने की सम्भावना है।
हालांकि झीलें पहले से ही भरी होने से बारिश के बाद आ रहे पानी को जमा नहीं किया गया और तुरंत ही गेट खोल दिए गए। स्वरूपसागर के दो गेट चार-चार इंच खोले गए हैं, वहीं फतहसागर के चार गेट दो-दो इंच खोले गए हैं।
मदार और चिकलवास से भी आयड़ में पानी आ रहा है। फतहसागर झील के एक बार फिर से छलकने के बाद सैकड़ों शहरवासी उसका नजारे को निहारने झील किनारे पहंुच गए।
इतना ही नहीं झील के आसपास की पहाड़ियों पर बादलों की ओट और हल्की बूंदाबांदी के बाद मौसम इतना सुहाना हो गया कि झील किनारे अच्छी खासी भीड़ हो गई।
पर्यटकों को आकर्षित कर रही लेकसिटी
इधर उदयसागर में आहड़ पानी पहुंचने के कारण उसके सभी गेट खोलने पड़े हैं। उदयपुर की लाइफ लाइन कही जाने वाली इन झीलों से छलकने से सभी और नदियों में पानी आ गया है।
उदयसागर का पानी बेड़च नदी से होकर वल्लभनगर के सरवाणियां बांध में पहुंच रहा है। लगातार बारिश और नदी में उदयसागर से पानी की आवक के चलते सरवाणिया बांद के जल्द भरने की उम्मीद है।